फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cricket,sports

जम्मू संभाग में जिला स्तर अगले सप्ताह से शुरू होगी जेएंडके प्रीमियर लीग

विज्ञापन
cricket,sports
जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रीमियम लीग 2021 अगले सप्ताह से शुरू होगी। चार विभिन्न खेल हॉकी, फुटबॉल, वालीबॉल और कबड्डी खेले जाएंगे। कश्मीर संभाग में प्रतियोगिता पहले से शुरू हो गई है। जम्मू संभाग में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ. नसीम जावेद चौधरी ने संबंधित खेल एसोसिएशन के साथ बैठक की और कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां जानी।
विज्ञापन

प्रीमियर लीग में महिला और पुरुष वर्ग से टीमें होंगी। जम्मू संभाग के सभी दस जिलों में प्रतियोगिता में फुटबॉल खेल में प्रारंभिक लीग राउंड में 140 टीमों के बीच 330 मुकाबले जिला स्तर पर होंगे। वहीं संभाग स्तर पर क्वालीफाइंग राउंड में 22 टीमों के बीच 22 मुकाबले और फाइनल राउंड में आठ टीमें के बीच 13 मुकाबले खेले जाएंगे। इसी तरह हॉकी, वालीबॉल और कबड्डी में भी मुकाबले होंगे। खेल एसोसिएशन के साथ बैठक के दौरान सचिव ने ऐसे क्षेत्रों को अधिक महत्व देने को कहा, जहां पहली बार प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रीमियम लीग की शुरुआत केके हक्कू स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed