फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cricket, reasi, jammu kashmir

Jammu News: सैपियन्स दिल्ली ने हिल व्यू राजोरी को हराया

विज्ञापन
cricket, reasi, jammu kashmir
रियासी में लीथियम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। लीथियम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए कम स्कोर वाले मैच में हिल व्यू राजोरी की टीम को 36 रन से हार का सामना करना पड़ा। उसे सैपियन्स आईपीएल फैक्टरी दिल्ली ने हराया।

सैपियन्स आईपीएल फैक्टरी दिल्ली के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के चलते राजोरी 121 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया। सैपियन्स दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की। टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई। 18 ओवर में सैपियन्स ने सभी विकेट खोकर 120 रन बनाए। बल्लेबाज भारत शर्मा ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज रितुराज शर्मा ने 12, अंकुश नागर ने 10 और भारत ने 23 रनों का योगदान दिया। राजोरी की तरफ से गेंदबाज गौरव तोमर, पार्थ और रजत ने दो दो विकेट लिए। वहीं अमित ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजोरी की शुरुआत अच्छी रही और उसने पहले छह ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया। पूरी टीम पारी के 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 84 रन पर सिमट गई। बल्लेेबाज पार्थ ने 15, सुलतान अंसारी ने 13 और रमन कुमार ने 11 रन बनाए। सैपियन्स के गेंदबाज अंकुश नागर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट झटके। अंकुश को मैन आफ द मैच दिया गया। अन्य गेंदबाज यश गर्ग ने दो, जबकि प्रशांत, मोहित जांगड़ा और हर्षित ने एक एक विकेट लिया। बुधवार को सैपियन्स दिल्ली और संजीव इलेवन गुड़गांव के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


नोट खबर फोटो नंबर एक सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed