{"_id":"3cfe2a38670faa8e669d6eca0afd6f68","slug":"cricket-match-postponed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश की वजह से क्रिकेट मुकाबला स्थगित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की वजह से क्रिकेट मुकाबला स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 31 Mar 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही पहली यंग अचीवर्स नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता का महत्वपूर्ण मुकाबला बारिश की वजह से स्थगित हो गया।
विज्ञापन
पंजाब की दो धाकड़ टीमों के बीच प्रस्तावित इस मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए आईपीएल के खिलाड़ी भी पहुंचने वाले थे।
लेकिन बारिश के चलते आयोजकों ने मैच को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया। मौसम साफ रहने की सूरत में यही मुकाबला मंगलवार को प्रस्तावित किया गया है।