फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cricket

सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के लिए प्रदेश क्रिकेट टीम का सिलेक्शन कैंप 20 के बाद होगा शुरू

विज्ञापन
cricket
जम्मू। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) 10 जनवरी से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट से घरेलू सत्र का आगाज करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता के शुरू होने में एक महीने से भी कम समय है। अभी तक जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने मुख्य टीम का चयन नहीं किया है। मेंटर इरफान पठान और कोच मिलाप मेवड़ा भी टीम से नहीं जुड़े हैं। हालांकि सभी जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने सिलेक्शन कैंप शुरू किया है। इन कैंप में हर जिले से आठ-आठ खिलाड़ियों को चुना जाना है, जो 20 दिसंबर के बाद ही शुरू होगा।
विज्ञापन

कोरोन के कारण लगभग नौ महीने बाद घरेलू क्रिकेट शुरू हो रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी नौ महीने के बाद मैदान पर लौट रहे हैं, लेकिन खिलाड़ियों को कैंप के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलने से टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ेगा। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के मुकाबले 10 से 31 जनवरी के बीच छह राज्यों में खेले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट का पर्याप्त ढांचा नहीं होने से उसे इस बार मेजबानी नहीं मिली है। जिला एसोसिएशन के सिलेक्शन ट्रायल में चिह्नित खिलाड़ियों की सूची को 20 दिसंबर तक जेकेसीए को सौंपना है। इसके बाद जेकेसीए के चयनकर्ता मुख्य प्रतियोगिता के लिए टीम का सिलेक्शन करेंगे।
विज्ञापन

----------------
खिलाड़ियों ने यो-यो टेस्ट में फिटनेस जांची
जम्मू जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने दो दिवसीय सिलेक्शन ट्रायल का मंगलवार को आयोजन किया। इस दौरान सीनियर खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं के सामने जमकर पसीना बहाया। सीनियर खिलाड़ियों में शुभम खजूरिया, शुभ पूंडीर सहित अन्य ने यो-यो टेस्ट देकर अपनी फिटनेस को जांचा। जम्मू जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि दो दिवसीय सिलेक्शन ट्रायल में आठ खिलाड़ियों को मुख्य सिलेक्शन ट्रायल के लिए चुना जाएगा। जेकेसीए ने 20 दिसंबर तक खिलाड़ियों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed