{"_id":"67e1d34081ef1a1d8107faa4","slug":"crackdown-on-drivers-who-do-not-follow-rules-jammu-news-c-10-lko1027-574283-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नियमों का पालन न करने वाले चालकों पर कसी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नियमों का पालन न करने वाले चालकों पर कसी नकेल
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान वाहन चालकों का चालान काटते अधिकारी स्रोत - सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 103 वाहनों के काटे गए चालान, 2,90,700 रुपये का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर जिला प्रशासन ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। सोमवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में चलाए गए अभियानों में 500 से ज्यादा वाहनों की जांच की गई। इनमें से 103 वाहनों के चालान काटे गए। इनपर 2,90,700 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।
शहर के इंदिरा नगर, मीरां साहिब इलाकों में जम्मू दक्षिण की तहसीलदार आरती भारद्वाज, एआरटीओ पवन शर्मा, मोहम्मद सलीम, मोटर वाहन निरीक्षक सीएस बिलोरिया और मीरां साहिब पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने 70 से अधिक वाहनों की जांच की। इनमें से 38 वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर 1,38,500 रुपये के ई-चालान किए गए। इसके साथ ही छह वाहनों को जब्त किया गया। इसी तरह अखनूर-खौर क्षेत्र में चलाए गए अभियान में 350 वाहनों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 65 वाहनों के 1,52,200 रुपये के ई-चालान काटे गए। नियमें के उल्लंघन पर एक वाहन को जब्त भी किया गया। अभियान चलाने वाले दल में तहसीलदार खौर रंजीत सिंह, आरटीओ एफएस बिपेन सिंह चरक, एमवीआई आजाद हुसैन, एसएचओ खौर नीरज और एमवीटीए तरनजोत सिंह शामिल रहे।