फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cow smuggling

Jammu News: तस्करी का प्रयास विफल, 63 पशु कराए मुक्त, चार वाहन जब्त

विज्ञापन
cow smuggling
जम्मू। पुलिस ने मवेशी तस्करी के चार प्रयास को विफल करते हुए कुल 63 पुश मुक्त करवाए। इस दौरान चार वाहनों को भी जब्त किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगरोटा पुलिस ने पशु तस्करी के तीन प्रयास को विफल कर 18 पशु मुक्त करवाए। इस दौरान तीन वाहन जब्त किए। इसमें ट्रक जेके02ए5571, महिंद्रा जेके02सीयू1566, महिंद्रा बोलेरो पिकअप जेके 14जे6036 शामिल हैं। इनको बन टोल प्लाजा के पास नाका से पकड़ा। इस दौरान ट्रक का चालक अंधरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दो अन्य वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें मुजिमल हुसैन निवासी चिंगूस राजोरी और परवेज अली मझीन सिद्दड़ा के रूप में हुई है। वहीं झज्जर कोटली पुलिस ने भी मवेशी तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए 19 मवेशियों को मुक्त करवाया है। इस दौरान वाहन जेके02क्यू1123 को जब्त करने के साथ अनंतनाग निवासी आरोपी चालक गिलानी को पकड़ा। वहीं घरोटा पुलिस ने 26 मवेशियों को मुक्त करवाया। घरोटा पुलिस ने रिंग रोड पर नाका लगाया था। ट्रक जेके14सी8377 जो गुज्जर बस्ती कंगर मोड़ से नगरोटा की तरफ जा रहा था। पुलिस ने रोका तो चालक मौका देख भाग निकला। उक्त ट्रक से 26 मवेशी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed