{"_id":"6421fe9a6caf8f07d50458f4","slug":"covid-protocal-in-gmc-jammu-jammu-news-c-10-jam1007-78758-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अस्पतालों में उड़ रहीं कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अस्पतालों में उड़ रहीं कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। देश के विभिन्न राज्यों में कोविड के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु के साथ अन्य राज्यों में कोरोना फिर से दस्तक दे रहा है। कोविड के नए वेरिएंट से निपटने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को नई स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। शहर के अस्पतालों की बात करें तो अधिकांश जगहों पर कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। अस्पताल परिसरों में बेतहाशा भीड़ में अधिकतर लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। यही नहीं बड़ी संख्या में चिकित्सा स्टाफ भी बिना मास्क के घूम रहा है, जो संक्रमण को बढ़ावा दे सकता है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी में सभी चिकित्सा केंद्रों पर डाॅक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मरीजों और तीमारदारों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य बनाया गया है। लेकिन अस्पतालों में ही इसे सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है। जीएमसी में रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही हो रही है, लेकिन अधिकतर वार्डों और इमरजेंसी में मरीजों के साथ तीमारदार बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। इस समय इन्फ्लूएंजा वायरस संक्रमण के भी बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। जिससे बिना मास्क के घूम रहे लोग संक्रमण फैला रहे हैं। यही हाल शहर के प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल एसएमजीएस का भी है। यहां ओपीडी के साथ इमरजेंसी में अधिकतर लोग बिना मास्क के ही टहल रहे हैं। कई स्टाफ सदस्य भी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। शहर के साइकाइटरी, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, सीडी, गांधीनगर और एमसीएच आदि में भी यही हाल है।
एडवाइजरी में इन निर्देशों की पालना पर जोर
एडवाइजरी में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा गया है। सार्वजनिक स्थलों पर थूकना मना है। कोविड परीक्षण को बढ़ाने और पूर्व में संक्रमण के मामले पहचानने, रेस्पिरेटरी (खांसी, जुकाम, बुखार) संक्रमण से पीड़ितों से दूरी बनाकर रखना, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाने की हिदायत, सार्वजनिक स्थलों पर छींकना या खांसी नहीं करना, हाथों को पर्याप्त तरीके से साफ करना आदि शामिल है।
विज्ञापन
कोट
जम्मू-कश्मीर में कोविड को लेकर हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। एमसीएच अस्पताल गांधीनगर में सीमित कोविड मरीज ही भर्ती हैं, लेकिन आगामी समय में संक्रमण का प्रसार होने पर लोग अधिक बीमार हो सकते हैं। एसोसिएटेड अस्पतालों में मास्क पहनने को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं।
- डॉ. शशि सूदन, प्रिंसिपल, जीएमसी जम्मू