{"_id":"65bec20731fe250446024e16","slug":"court-news-jammu-news-c-10-jam1008-295864-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शोपियां में प्रवासी मजदूरों पर हमले में छह पर आरोपपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शोपियां में प्रवासी मजदूरों पर हमले में छह पर आरोपपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों में दो की हो चुकी है मौत, जुलाई में हुई घटना में तीन मजदूर हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के गागरान में प्रवासी मजदूरों पर हमला के मामले में एसआईए ने छह आतंकियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इस मामले में 20 फरवरी को सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुलगाम में एनआईए कोर्ट के समक्ष छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है। पिछले साल जुलाई में गागरान में किराये के मकान में रह रहे प्रवासी मजदूरों पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें तीन मजदूर घायल हो गए थे। इस मामले की जांच के बाद एसआईए ने हमले में अदनान शफी, जाहिद अहमद शाह, हांजिल याकूब शाह (मृत), दानिश हमीद ठोकर उर्फ मुस्लिम भाई (मृत), हाजिम रशीद शेख व मिदहट अहमद डार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। जांच में पाया गया कि यह सभी किराये पर रह रहे मजदूरों पर हमले करने में शामिल रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि पीड़ित तथा उनके परिवार वालों को न्याय दिलाने और इस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों को जिम्मेदार ठहराने के लिए यह कार्रवाई की गई है। ज्ञात हो कि रात के वक्त आतंकी गागरान में पहुंचे थे और किराये पर रह रहे मजदूरों पर गोलियां बरसाई थीं। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले थे। सभी घायलों को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। इस घटना के बाद मजदूरों में दहशत व्याप्त हो गई थी। पुलिस तथा सेना की ओर से लगातार ग्रामीण इलाकों में गश्त तेज कर दी गई थी।