{"_id":"68717bb115b5704c780df9f4","slug":"court-news-jammu-news-c-10-jam1003-658140-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आतंकी कृत्यों के पीड़ित परिवारों \nकी मदद करेगी जिला पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आतंकी कृत्यों के पीड़ित परिवारों की मदद करेगी जिला पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंडलाइन व व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक करें शिकायत
- पुलिस संबंधित विभागों तक पहुंचाएगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला पुलिस आतंकी कृत्यों के प्रभावित परिवारों की मदद करेगी। शुक्रवार को पुलिस ने इसके लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए। ये शुरुआत सरकार के कहने पर की गई है। इन हेल्पलाइन नंबर पर पीड़ित मुआवजा, नौकरी या अन्य लाभ न मिलने पर शिकायत करा सकते हैं। यदि ऐसे परिवारों की जमीनों पर कोई माफिया या बदमाश कब्जा करने का प्रयास करता है उसकी भी शिकायत की जा सकेगी। पुलिस संबंधित विभागों के साथ मिलकर इन शिकायतों का निवारण कराएगी।
जिला पुलिस ने लैंडलाइन नंबर 0191-2433900 और +91 95419 51100 व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। दोनों नंबर पर सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेंगे। जहां शिकायत करने पर पुलिस हर संभव सहायता प्रदान करेगी। पीड़ितों से जानकारी एकत्र कर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ तुरंत साझा की जाएगी।
-- -- --
सरकार की तरफ से निर्देश मिले हैं। हर जिले में हेल्पलाइन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। जिला जम्मू पुलिस ने भी इसकी पहल कर दी है। उम्मीद है कि लोगों की शिकायतों का हल होगा। हेल्पलाइन नंबर शनिवार 12 जुलाई से काम करना शुरू कर देंगे। शिकायत मिलते ही पूरी टीम इस पर काम करेगी। इसके लिए अलग-अलग लोगों को लगाया गया है, जो तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों व पुलिस अफसरों को जानकारी देंगे।
विज्ञापन
-जोगिंदर सिंह, एसएसपी, जम्मू