फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

रोशनी घोटाले में तत्कालीन डिवकॉम को मिली जमानत

विज्ञापन
court news
जम्मू। विशेष न्यायाधीश सीबीआई श्रीनगर जतिंदर सिंह जमवाल ने रोशनी घोटाले में तत्कालीन मंडलायुक्त बशारत अहमद धर की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। रोशनी योजना के तहत जिला श्रीनगर में राज्य भूमि के हस्तांतरण में अनियमितताओं के आरोप हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच से पता चला कि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने राज्य की भूमि का अनुचित आर्थिक लाभ प्रदान किया। इसमें आधिकारिक पदों का दुरुपयोग किया गया। मनमाने ढंग से क्षेत्र की जमीन की बाजार दर से कम कीमत तय की गई। कब्जाधारियों को गलत वर्गीकरण, गैर-हकदार व्यक्तियों को स्वामित्व अधिकार प्रदान किया गया। वर्ष 2007 में शहीदगंज में एस्टेट नर्सिंग गढ़ साइट में 7 कनाल 7 मरले की राज्य भूमि का स्वामित्व अधिकार सज्जाद परवेज के पक्ष में कर दिया। इसी तरह हुसैन निवासी बगत-ए-बरजुल्ला श्रीनगर को वाणिज्यिक श्रेणी के तहत 45 लाख प्रति कनाल की दर से अधिकार दिया, जबकि उसकी कीमत 65 लाख रुपये प्रति कनाल थी।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश सीबीआई श्रीनगर जतिंदर सिंह जमवाल ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना। बताया गया कि आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र पहले ही दायर किया जा चुका है। साथ ही मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को भी ध्यान में रखते हुए आवेदक को जमानत के लिए स्वीकार किया जाता है। उसे 50,000 रुपये का बांड भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed