{"_id":"6a13637f1bdd249fc3026ec8","slug":"court-manager-paper-and-interview-jammu-news-c-10-jmu1041-921574-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लिखित परीक्षा और सौ अंकों के इंटरव्यू से चुने जाएंगे कोर्ट मैनेजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लिखित परीक्षा और सौ अंकों के इंटरव्यू से चुने जाएंगे कोर्ट मैनेजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में कुल 24 कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा और सौ अंकों के इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में 200-200 अंकों के दो प्रश्न पत्र होंगे।
परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका अर्थ यह है कि सवाल के जवाब में एक से अधिक विकल्प होंगे, उनमें से एक को चुनना होगा। दोनों ही प्रश्न पत्र दो-दो घंटे के होंगे। पहले प्रश्न पत्र में मैनेजमेंट से जुड़े प्रबंधन का परिचय, संचार, संगठनात्मक व्यवहार, मात्रात्मक तकनीक, अनुसंधान पद्धति, वित्तीय प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन जैसे प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रश्नपत्र ढांचे के संबंध में नोटिफिकेशन जारी
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल एमके शर्मा की ओर से प्रश्नपत्र ढांचे के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। दूसरा प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान का होगा। इसमें परीक्षार्थी की अंग्रेजी, कानूनी ज्ञान, कंप्यूटर कौशल के साथ ही सामान्य अभिरुचि पर आधारित प्रश्न होंगे। प्रश्न-पत्र और इंटरव्यू के चरण में न्यूनतम अंक प्राप्त करने का प्रावधान होगा। यदि कोई उम्मीदवार ये अंक प्राप्त नहीं कर पाता तो वह परीक्षा के अगले चरण में नहीं पहुंच सकेगा। बता दें कि कोर्ट मैनेजर बनने के लिए न्यूतनम 25 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष उम्र निर्धारित की गई है।