फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Councilor accused of treason arrested, Kargil council suspended

लद्दाखः देशद्रोह का आरोपी जाकिर हुसैन गिरफ्तार, बोला- दोस्त से मजाक कर रहा था, उसने धोखा किया

Sun, 21 Jun 2020 12:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 21 Jun 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Councilor accused of treason arrested, Kargil council suspended
आरोपी पार्षद जाकिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला

कारगिल में आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप वायरल होने के मामले में आरोपी पार्षद जाकिर हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी), कारगिल ने इसे निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी पार्षद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। अब उस दूसरे शख्स की भी तलाश की जा रही है, जिसके साथ पार्षद की फोन पर बातचीत का आरोप सामने आया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पाकिस्तानी ड्रोन में चीन की चाल, उर्दू वाला कोड खोलेगा कई राज, एक अहम बात ये भी है    
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद शुक्रवार को लद्दाख के लेह और कारगिल जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, कांग्रेस पार्टी और एलएएचडीसी कारगिल ने फोन पर हुई आपत्तिजनक बातचीत को निजी बताकर खुद को अलग कर लिया था। 

दोस्त के साथ मजाक में बात हुई थी, उसने धोखा किया- जाकिर हुसैन, आरोपी पार्षद

इस बीच आरोपी पार्षद फरार हो गया, जिसे शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट से रिमांड पर ले लिया। बता दें कि लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद, कारगिल में पार्षदों की कुल संख्या 30 है। इनमें सर्वाधिक 10 पार्षद नेशनल कांफ्रेंस के हैं. जबकि आठ पार्षदों के साथ कांग्रेस पार्टी दूसरे नंबर पर है। दो पार्षद भाजपा के और चार निर्दलीय हैं। अन्य पार्षदों का सरकार की ओर से मनोनयन किया जाता है। कांग्रेस के पार्षद की गिरफ्तारी के बाद अब संबंधित क्षेत्र का काम सरकारी विभागों के प्रतिनिधि देखेंगे।

आरोपी पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर ले लिया है। पूछताछ कर अब मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।- डॉ. विनोद कुमार, एसएसपी, कारगिल

 

गिरफ्तारी के बाद पार्षद को एलएएचडीसी, कारगिल से निलंबित कर दिया गया है। परिषद के दायरे में जो भी कानूनी कार्रवाई थी, वो की गई है। जांच पुलिस को करनी है और निष्कासन पर फैसला सरकार के अख्तियार में है। - फिरोज खान, अध्यक्ष, एलएएचडीसी, कारगिल

दोस्त के साथ मजाक में बात हुई थी। उसने धोखा किया। मुझे हमेशा से देश और लोगों पर नाज है। भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी चाहता हूं। ऐसा दोबारा नहीं होगा। - जाकिर हुसैन, आरोपी पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed