{"_id":"5e786ff08ebc3e7743464dd7","slug":"coronavirus-udhampur-srinagar-baramulla-rail-link-project-work-stopped-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पर कोरोना का साया, काम बंद करने का निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पर कोरोना का साया, काम बंद करने का निर्देश जारी
Mon, 23 Mar 2020 01:44 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 23 Mar 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर श्रीनगर बारामुला रेल लिंक परियोजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर श्रीनगर बारामुला रेल लिंक परियोजना पर भी कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। इस योजना के अंतर्गत कई पुल और टनल बनाने आईं प्राइवेट कंपनियों ने काम बंद करने के निर्देश जारी किये हैं। सोमवार को चिनाब ब्रिज प्रोजेक्ट अंडरटेकिंग व अफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर ने लिखित रूप से काम को बंद किये जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चिनाब ब्रिज प्रोजेक्ट अंडरटेकिंग की तरफ से जिला मुख्यालय रियासी से लगभग बीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्रामीण इलाका बक्कल से कोड़ी के बीच विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा अफकॉन्स ग्रा मोड में रेलवे पुल बनाने का काम कर रही है। अभी तक काफी कार्य हो चुका है। कई पिलर का काम आखिरी चरण तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
वहीं काम कर रहीं दोनों कंपनियों ने अपने अपने कर्मचारियों को अगले निर्देश मिलने तक घर पर रहने को कहा है। इसके अलावा एनएचपीसी सलाल पावर स्टेशन ज्योतिपुरम की तरफ से भी पूर्ण रूप से तालाबंदी करने का फैसला किया गया है। सभी की तरफ से इस के बारे में जिला उपायुक्त अतिरिक्त जिला उपायुक्त एसएसपी एएसपी व कोंकण रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन