{"_id":"5e75feb78ebc3e6fcb325323","slug":"coronavirus-ravindra-raina-s-appeal-to-citizens-to-unite-and-make-janta-curfew-successful","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः रवींद्र रैना की अपील- देशवासी एकजुट होकर जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः रवींद्र रैना की अपील- देशवासी एकजुट होकर जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं
Sat, 21 Mar 2020 05:17 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2020 05:17 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से रविवार को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की है। रैना ने पार्टी मुख्यालय में शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर पार्टी की तरफ से जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की तैयारियों को जांचा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से रविवार को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की है। रैना ने पार्टी मुख्यालय में शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर पार्टी की तरफ से जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की तैयारियों को जांचा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से कोरोना वायरस को हराने के मकसद से जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। ऐसे में देशवासियों को एकजुट होकर जनता कर्फ्यू को सफल बनाना चाहिए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय एरोमेटिक प्लांट ग्रो एसोसिएशन ऑफ इंडिया(एपीजीएआई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना वायरस पर राष्ट्र के नाम संबोधन की प्रशंसा की। वहीं जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में शनिवार दूसरे दिन भी कर्फ्यू जैसे हालात रहे। किराना, केमिस्ट, दवा, फल सब्जी को छोड़कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बाजारों और चौक चौराहों पर सन्नाटा छाया रहा। जरूरी खरीदारी के लिए ही लोग बाहर निकले।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से निपटने के लिए अधिकतर लोगों ने घरों में ही रहकर समझदारी दिखाई। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में भारी कमी से प्रदूषण का स्तर भी नीचे गिरा है। रविवार को जनता कर्फ्यू का भी पूरी तरह से पालन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उधर, कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नगर निगम ने फॉगिंग अभियान चलाया। इसके तहत शहर के अस्पतालों के आसपास फॉगिंग की गई। साथ ही स्प्रे भी किया गया। नगर निगम ने सरवाल, जीएमसी, सरकारी कार्यालय, गांधी नगर, शास्त्री नगर, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर स्प्रे किया। फॉगिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां पर संक्रमण की संभावना ज्यादा है।