फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus positive seven new cases in srinagar, number reached to 27 in jammu kashmir

Coronavirus Jammu Kashmir: श्रीनगर में मिले 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 33 हुई संक्रमितों की संख्या

Sat, 28 Mar 2020 03:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 28 Mar 2020 03:08 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। आज यानी कि शनिवार को श्रीनगर में 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसी के साथ क्रेंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है।

विज्ञापन
coronavirus positive seven new cases in srinagar, number reached to 27 in jammu kashmir
श्रीनगर में कोरोना वायरस के सात नए मामले - फोटो : अमर उजाला, फाइल

विस्तार

प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। आज यानी कि शनिवार को श्रीनगर में 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसी के साथ क्रेंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को श्रीनगर में चार और राजोरी में दो नए पॉजिटिव मामले सामने आए थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


राजोरी में मिले दो पॉजिटिव में एक श्रीनगर में कोरोना से मरने वाले बुजुर्ग मौलवी, जबकि दूसरा गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक चिकित्सक के संपर्क में था। लद्दाख में अब तक 13 लोग पॉजिटिव हुए हैं। राजोरी के मंजाकोट में सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक डॉक्टर को एक दिन पहले पॉजिटिव पाए जाने के बाद शुक्रवार को यहां कर्फ्यू लगा दिया गया। इस डॉक्टर के संपर्क में आए पांच परिजनों समेत 29 लोगों को फिलहाल एकांतवास में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से श्रीनगर के हैदरपोरा निवासी जिस मरीज की मौत गुरुवार को हुई थी, उसके संपर्क में आने वाले सोपोर के दो डॉक्टरों के जांच नमूने निगेटिव आने से राहत मिली है। कोरोना वायरस से निपटने में डॉक्टरों की कमी न हो इसके लिए एनएचएम के माध्यम से एमबीबीएस डॉक्टरों से आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती संबंधी जानकारी एनएचएम की वेबसाइट पर दी गई है। इसमें आवेदनकर्ताओं को आवेदन से पहले फोन करने को कहा गया है, ताकि भर्ती प्रक्रिया में सामाजिक दूरी का पालन किया जाए।

जम्मू-सांबा में तीन कोविड अस्पताल बने

इस बीच कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में तीसरे दिन शुक्रवार को भी लखनपुर से लद्दाख तक लॉकडाउन रखा गया। आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रखे गए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जगह-जगह नाके लगाकर गैर जरूरी आवाजाही को रोका गया। कई जगहों पर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने सख्ती दिखाई। कई जिलों में दवा की दुकानों की छोड़कर अन्य आवश्यक वस्तुओं के प्रतिष्ठान बंद रखे गए हैं। 

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को 281 संदिग्ध मरीजों को निगरानी में लिया गया। अब तक संदिग्धों के संपर्क में आए 5763 यात्री और व्यक्ति निगरानी में लिए जा चुके हैं। इसमें 3136 लोगों को घर और 169 को अस्पताल में क्वारंटीन करने के अलावा 1877 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। इसमें 581 लोगों ने 28 दिन की सर्विलांस निगरानी पूरी कर ली है। कुल 423 मामलों में 400 के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जम्मू-कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस के 18 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। इसमें 16 एक्टिव हैं और एक रिकवर किया गया है, जबकि एक मामले में मौत हुई है। पांच मामलों की अभी रिपोर्ट आना बाकी है।

जम्मू-सांबा में तीन कोविड अस्पताल बने
कोरोना वायरस से बचाव की तैयारी को देखते हुए जम्मू के साइकाइट्री और सीडी अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया है। दोनों अस्पतालों के मरीजों को जीएमसी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही सांबा के जिला अस्पताल को भी कोविड अस्पताल घोषित किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed