{"_id":"5e76026f8ebc3e7117046f7e","slug":"coronavirus-police-strict-against-rumor-mongers-a-prominent-hotel-sealed-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने की सख्ती, श्रीनगर का एक बड़ा होटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने की सख्ती, श्रीनगर का एक बड़ा होटल सील
Sat, 21 Mar 2020 05:32 PM IST
प्रशांत कुमार
अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू
अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
एसपी ऑपरेशन व साइबर पुलिस इंचार्ज ताहिर अशरफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती की है। सौ से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट साइबर पुलिस के रडार पर हैं। इसके साथ ही दो लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। वहीं श्रीनगर के एक बड़े होटल को सरकारी आदेश की अवमानना करने के आरोप में सील कर दिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई राजबाग में होटल रेजेंटा पर की है।
विज्ञापन
श्रीनगर के एसपी ऑपरेशन व साइबर पुलिस इंचार्ज ताहिर अशरफ ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए साइबर पुलिस सतर्क है। कई लोगों द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर फर्जी सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। ऐसे 100 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट साइबर पुलिस के रडार पर हैं और उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अब तक 10 ऐसे अकाउंट्स और 4 ऐसे लोगों की शिनाख्त भी हो चुकी है।
विज्ञापन
किसी भी तरह की अफवाहबाजी करने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। कश्मीर के लोगों से अपील की कि वह अफवाह फैलाने वालों की पहचान करने में साइबर पुलिस की मदद करें। अगर किसी के पास ऐसी कोई जानकारी है तो वह हमारे ई-मेल और फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी ग्रुप एडमिन से आग्रह किया है कि समाचारों को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि कर लें।
विज्ञापन