फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus news in hindi, Know when and how to test for coronavirus

जानिए कोरोना परीक्षण की जरूरत कब और कैसे, घर से न निकलें, आप सुरक्षित तो सभी सुरक्षित

Sun, 29 Mar 2020 01:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 29 Mar 2020 01:21 PM IST
सार

अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति से बीते चौदह दिन में मिले हों तो आपके मन में भी चिंता पनप रही होगी कि कहीं मैं भी तो... मगर आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं हैं। आपको बस सावधानी बरतनी है। अमर उजाला आपकी इसमें मदद कर रहा है। आपको अपने घर में ही रहना है। अगर आप घर में रहकर स्वयं सुरक्षित रहेंगे तो सभी सुरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन
coronavirus news in hindi, Know when and how to test for coronavirus
कोरोना वायरस

विस्तार

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस फैल रहा है। ऐसे में अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति से बीते चौदह दिन में मिले हों तो आपके मन में भी चिंता पनप रही होगी कि कहीं मैं भी तो... मगर आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं हैं। आपको बस सावधानी बरतनी है। अमर उजाला आपकी इसमें मदद कर रहा है। आपको अपने घर में ही रहना है। अगर आप घर में रहकर स्वयं सुरक्षित रहेंगे तो सभी सुरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन


कोरोना तब तक आपके पास नहीं आएगा, जब तक आप उसे स्वयं लेने बाहर नहीं जाते हो। आपकी मदद के लिए सरकार से लेकर कई स्वयंसेवी संस्थाएं जुटी हुई हैं। ऐसे में आपका भी दायित्व बनता है कि बिना किसी कारण के घर से बाहर न निकलें। इससे आप कोरोना के प्रसार को रोकने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आइए जानते हैं आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है।

विज्ञापन

कोरोना परीक्षण की जरूरत : कब और कैसे

कोरोना संक्रमण के परीक्षण की सभी लोगों को जरूरत नहीं है। यह सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए जरूरी है, जो बीते 14 दिन के भीतर कोरोना प्रभावित देश अथवा क्षेत्र की यात्रा करके आए हों या फिर किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हों तो ही जांच जरूरी है। इसके लिए आपको अस्पताल में जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे फोन पर लें डॉक्टरों से सलाह

कोरोना के लक्षण महसूस होने पर आप जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में बनाए विशेष केंद्र में जांच करवा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में लोग घर बैठे भी डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं। इसके लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू और संबद्ध अस्पतालों के 20 से अधिक डॉक्टरों ने अपने नंबर खुद जारी किए हैं। जीएमसी, जम्मू की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ये नंबर उपलब्ध हैं। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ इन डॉक्टरों से घर बैठे चिकित्सीय सलाह ली जा सकती है।

स्वैच्छिक सेवा के लिए आगे आए डॉक्टरों में शामिल डॉ. संजीव गुप्ता (ऑर्थोपेडिक्स) : 9469275511, डॉ. अब्दुल गनी (ऑर्थोपेडिक्स), 9797597406, डॉ. धर्मेंद्र कुमार (कार्डियोलॉजी): 9419002424, डॉ. संजीव भट (कार्डियोलॉजी): 9419208764, डॉ. संजय कुमार बसीन (सर्जरी) : 9419141891, डॉ. नैना काला डोगरा (डर्मेटोलॉजी) : 8493836901, डॉ. अनिता विज (एनेस्थीसिया): 9419198890, डॉ. राजेश महाजन (एनेस्थीसिया): 9419141263  के माध्यम से संबंधित डॉक्टरों से संपर्क कर सकते हैं।

घर से न निकलें, हेल्पलाइन नंबर पर लें जानकारी

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोरोना से जुड़े किसी भी सवाल और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर फोन करके कोरोना से जुड़ी कोई भी जानकारी ली या दी जा सकती है।
नेशनल टोल फ्री नंबर: 1075
जम्मू कश्मीर : 01912549675
जम्मू संभाग : 01912520982
कश्मीर संभाग : 01942440283, 2430581


आपकी सुविधा के लिए कर रहे काम
लॉकडाउन के दौरान आपको किसी चीज की कमी न हो इसके लिए कई लोग आगे आए हैं। उन्होंने आपकी सुविधा के लिए अपने नंबर हेल्पलाइन के तौर पर जारी किए हैं, जिसपर आप संपर्क करके अपनी जररूत के सामान की जानकारी दे सकते हैं। जानकारी मिलने के बाद यह टीम आपके घर में सामान पहुंचा देंगे।

 

बाहर फंसे हैं छात्र तो एबीवीपी से करें संपर्क

कोरोना वायरस के चलते जम्मू में डी-मार्क इंस्टीट्यूट की ओर से मुफ्त खाने की सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध करवाई गई है। इसके लिए उन्होंने दो नंबर जारी किए हैं जिसपर कोई भी फोन करके किसी की भी डिटेल दे सकता है। इस सुविधा के लिए 9419253545 और 8082469899 पर फोन कर सकते हैं। फोन दोपहर 12 बजे से पहले करना होगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जम्मू के कार्यालय सचिव अखिल वजीर ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे देश में फंसे छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। अगर जम्मू कश्मीर का कोई छात्र दूसरे राज्य अथवा किसी क्षेत्र में फंसा है तो वह 01912546441 अथवा 7889431763 पर संपर्क कर सकते हैं।

पुलिस ने दवाइयों की होम डिलीवरी भी शुरू की

राजोरी पुलिस ने दवाइयों की होम डिलीवरी भी शुरू कर दी है। अगर आपको कोई जरूरी दवा चाहिए तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7006190520 पर संपर्क करके बता सकते हैं। पुलिस टीम आपके घर पर दवा पहुंचा जाएगी।

कठुआ में फोन कॉल पर राशन
कठुआ प्रशासन ने कठुआ शहर के लोगों की सुविधा के लिए कदम उठाए हैं। प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ मिलकर 300 स्वयंसेवियों का यूनाइटेड कठुआ समूह तैयार किया है, जो आपके बताने पर आपके घर में राशन पहुंचाकर जाएगा। राशन की समस्या हो तो आप हेल्पलाइन नंबर 9540201414 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed