ग्राउंड रिपोर्टः थाली पर कोरोना की मार, एक ही सप्ताह में तीन गुने हो गए सब्जियों के दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारों में सब्जियों के दामों में तीन गुने तक बढ़ोतरी हो रही है। मंडी से हरी मटर गायब हो चुकी है। दुकानों में घीया, कडम, मूली, बंद गोभी, फूल गोभी, शिमला मिर्च आ रही है। फ्रासबीन, बैंगन भी कम ही दिख रहा है। पंजाब से सबसे ज्यादा गोभी, बंदगोभी की ही आपूर्ति हो रही है।
लॉकडाउन होने के कारण लोग घरों से कम निकल रहे हैं। इस कारण दुकानों में दिनभर ग्राहकों की भीड़ नहीं उमड़ रही है। रेहड़ी वालों ने सब्जी बेचना धीरे-धीरे बंद कर दिया है। अलग-अलग बाजारों में तीन से चार रेहड़ियां लग रही थीं। अब इक्का-दुक्का रेहड़ियां ही दिख रहीं।
सुबह आठ बजे : नरवाल मंडी में भीड़ नहीं थी। हालांकि, पहले सुबह के वक्त खूब भीड़ होती थी। सब्जी लेने वालों की संख्या कम दिखी। आढ़तियों के अनुसार सुबह ही ठीक बिक्री नहीं हुई है। कम लोग सब्जी लेने आ रहे हैं। सब्जी को कश्मीर और श्रीनगर के लिए भेजा गया। नुकसान बहुत हो रहा है।
मांग कम होने पर एक दर्जन आढ़ती काम बंद करने की तैयारी में
नरवाल मंडी में सब्जियों की मांग कम होने पर खराब हो रही हैं। नुकसान के कारण आढ़तियों ने ऑर्डर देना बंद कर दिया है। एक दर्जन आढ़ती खराब माहौल के कारण काम कुछ दिनों के लिए बंद करने की तैयारी में हैं। सब्जी खरीदने वालों से भी आढ़ती डर रहे हैं। बिना मास्क लगाए ही दुकानदार मंडी में खरीदारी करने आ रहे हैं। सुबह के वक्त भी मंडी कुछ समय के लिए बंद रही। बाद में पुलिस ने सख्ती की। इस कारण भी आढ़तियों को परेशानी आई।
सुबह दस बजे : बख्शी नगर बाजार में सब्जी की दुकानों में भीड़ नहीं थी। दुकानदार हरीश का कहना है कि लॉकडाउन के कारण मंडी में सब्जियों महंगी मिल रही हैं। इस कारण लोग कम ही खरीदारी कर रहे हैं। अब मंडी से कम सब्जियां लाई जा रही हैं।
सुबह 10:35 : रेशमघर कॉलोनी के दुकानदार गौरव ने बताया कि सुबह दुकान खोल दी है। सब्जियों के दाम बढ़े हैं। इस कारण ग्राहक कम आ रहे हैं। पहले की अपेक्षा सब्जियां कम खरीदी जा रही हैं।
लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं, ज्यादा सब्जियां खराब हो जा रही हैं
सुबह 11 बजे : किशना नगर में दुकानदार ओम प्रकाश ने बताया कि सब्जियां कम लाई जा रही हैं। पहले की अपेक्षा कम बिक रही हैं। लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। आधी से ज्यादा सब्जियां खराब हो जा रही हैं।
सुबह 11:45 बजे : कनाल रोड में सब्जी बेचने वाले गोपाल ने बताया कि लॉकडाउन के कारण भीड़ नहीं उमड़ रही। एक दिन पुरानी सब्जी लोग खरीद नहीं रहे। शिमला मिर्च और गोभी की डिमांड है। जरूरत से कम सब्जियां बिक रही हैं।
दोपहर 12 बजे : मोती बाजार में भी बाजार में सब्जियों लेने के लिए लोग कम आए। दिनभर दुकानदाराें को लंबा इंतजार करना पड़ा। लोग भीड़ में नहीं निकल रहे हैं। इस कारण भी खरीदारी कम हो रही है।
सब्जियों के दाम
| सजियों के नाम | मौजूदा रेट | दस दिन पहले | नरवाल मंडी के रेट |
| घीया | 35 से 40 | 25 रुपये | 10 रुपये |
| गोभी | 30 रुपये | 20 | 10 से 15 रुपये |
| बंद गोभी | 25 | 25 | 10 |
| फ्रासबीन | 60 | 45 | 30 |
| कडम | 30 | 25 | 10 |
| टमाटर | 40 | 30 | 15 |
| प्याज | 40 | 35 | 15 से 20 |
| मूली | 20 | 10 | 5 |
| बैगन | 50 | 40 | 20 से 25 |
| कदू | 20 | 15 | 10 |