Coronavirus in Jammu Kashmirः कश्मीर में मिले 14 नए संक्रमित, प्रदेश में मरीजों की संख्या हुई 92
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज यानी कि शनिवार को कश्मीर में 14 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले आज ही जम्मू संभाग के उधमपुर और नरसू में तीन संक्रमित पाए गए। कश्मीर में मिले संक्रमितों के बाद अब केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 92 हो गई है। हालांकि कश्मीर में सामने आए नए मामलों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में तब्लीगी जमात के दो लोगों समेत पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जमात के दोनों उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के हैं। दोनों तब्लीगी जमात में शामिल होने के बाद जम्मू संभाग के सांबा जिले में पहुंचे थे। वहां से फिर बारामुला भी गए थे।
दोनों को खोज निकालने के बाद जांच में पॉजिटिव निकले। इस बीच शुक्रवार को कश्मीर में चार और जम्मू में एक और पॉजिटिव सामने आया है। मालूम हो कि इससे पहले तब्लीगी जमात से जुड़े 23 लोग संक्रमित पाए गए थे।
कश्मीर संभाग में आए नए मामलों के पीड़ित पूर्व में पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में थे। जबकि जम्मू में आए नए मामले के संपर्क को तलाशा जा रहा है। जीएमसी जम्मू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पॉजिटिव हुए एक डॉक्टर के घर में उसके तीन अन्य पॉजिटिव सदस्यों का वीडियो बना रहे व्यक्ति को शुक्रवार को प्रशासन ने शिक्षक भवन में क्वारंटीन किया।
उसके पॉजिटिव मामलों के संपर्क में रहने से संक्रमित होने की आशंका पर आज यानी कि शनिवार को सैंपल लिए जाएंगे। वहीं जम्मू में शुक्रवार को एक नया मामला सामने आने के बाद उक्त क्षेत्र कालिका कॉलोनी बाहू फोर्ट को सील कर दिया गया है। पॉजिटिव मामले में पीड़ित एक दुकानदार बताया जा रहा है। प्रशासन यह जांच कर रहा है कि वह किसके संपर्क में आकर पॉजिटिव हुआ।