फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus latest update jammu kashmir, new positive cases confirmed in Kashmir Division

Coronavirus Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 67, लद्दाख में आया एक और मामला

Thu, 02 Apr 2020 02:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 02 Apr 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
coronavirus latest update jammu kashmir, new positive cases confirmed in Kashmir Division
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोरोना के और 12 नए मामले मिले। इनमें पहले से संक्रमित जीएमसी, जम्मू के एक डॉक्टर के परिवार के तीन सदस्य, कश्मीर के सात और उधमपुर के दो मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67 पहुंच गई है। इनमें दो मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि दो स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


इस बीच श्रीनगर में माता-पिता के साथ आठ महीने के अनंतनाग निवासी बच्चे समेत 221 लोगों को क्वारंटीन के बाद बसों से घर भेज दिया गया। मंगलवार को 78 लोगों को घर भेजा गया था। वहीं लद्दाख में करीब दो सप्ताह बाद गुरुवार को कोरोना से संक्रमित एक और मामला सामने आया है। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन


उधर, सरकारी प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया कि कश्मीर में जो सात नए मामले सामने आए हैं, ये सभी पहले पहले पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में रह चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में लगातार कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। लोगो से अनुरोध है कि वे इसमें अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कश्मीर में छह नए संक्रमित पाए गए थे।  इनमें दो की मौत और दो मरीज अभी तक ठीक हुए हैं। इससे पहले रविवार को जहां पांच नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई थी, वहीं सोमवार को इसमें अचानक बढ़ोतरी हो गई और 11 नए पॉजिटिव मामले आए। इनमें जम्मू संभाग में तीन और कश्मीर संभाग से आठ नए मामले थे। जीएमसी, जम्मू का एक डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आ गया है। उसे जीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

इसके अलावा एक अन्य पॉजिटिव मामला शहर के बाहरी क्षेत्र जानीपुर और एक उधमपुर की महिला है। कश्मीर संभाग में हालात गंभीर हैं। पाए गए सभी संक्रमित पहले पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में रह चुके बताए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक 50 मामले आ चुके हैं। उधमपुर जिले में संक्रमित मिले तीन लोगों में एक व्यक्ति की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसी के साथ जिला उधमपुर में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या चार हो गई है।

घातक हो रहा लोगों का यात्रा इतिहास छिपाना

coronavirus latest update jammu kashmir, new positive cases confirmed in Kashmir Division
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी संख्या है जो अपना यात्रा इतिहास छिपाकर आराम से घर पर बैठे हैं या फिर समाज में खुलेआम घूम रहे हैं। अगर ये लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तो ये समाज को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे संक्रमित मरीज जहां पर जाएंगे, कोरोना वायरस के दायरे को बढ़ाते चले जाएंगे।

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामले में पहले कुछ दिन संक्रमण के लक्षण सामने नहीं आएंगे लेकिन बाद में यह संक्रमण सैकड़ों-हजारों लोगों में फैल जाएगा। श्रीनगर में गत दिनों जो दंपती पॉजिटिव पाए गए थे, उन्होंने यात्रा इतिहास छिपाया था।

सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल का कहना है कि यात्रा इतिहास को छुपाना अपराध है। इसके लिए संक्रमित लोगों को कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। सरकार लगातार अपील कर रही है कि विदेश, संक्रमित व्यक्ति या किसी प्रभावित क्षेत्र की यात्रा करने वाले लोग अपने यात्रा इतिहास की सही जानकारी दें, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण का फैलाव रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे कर छिपे हुए लोगों को पहचानने की कोशिश की जा रही है।

 

जवाहर टनल की ओर जाने वाले घाटी के लोगों को चेतावनी

coronavirus latest update jammu kashmir, new positive cases confirmed in Kashmir Division
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

लॉकडाउन के बीच कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने चेताया है कि यदि किसी ने हाईवे पर खासकर जवाहर टनल की ओर बिना पास के जाने की कोशिश की तो वाहन जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही सवारियों को निकट के एकांतवास केंद्र में 14 दिन के लिए रखा जाएगा। इस वजह से लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें। घर पर ही रहें। आईजी ने ट्वीट कर सभी से संयम बरतने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed