फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus

प्रदेश में 15 और लोगों ने दम तोड़ा

विज्ञापन
coronavirus
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। प्रदेश में बुधवार को 15 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इनमें जम्मू से 1 और बाकी कश्मीर से रहे। कश्मीर में अब तक 323 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। इस बीच प्रदेश में 540 नए संक्रमित मामले सामने आए। इनमें जम्मू संभाग से 151 और कश्मीर से 389 मामले शामिल हैं। इसके साथ ही संक्रमित मामलों का आंकड़ा 19 हजार के पार पहुंच गया है। चिंता यह है कि कई नए संक्रमित मामलों की कोई यात्रा इतिहास नहीं पाई जा रही है, जिससे कई जगह सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के फैलने की आशंका है। कोरोना संक्रमण अब बच्चों को भी चपेट में ले रहा है। कई नए मामलों में बच्चे संक्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला जम्मू में नए 49 संक्रमित मामले सामने आए। इनमें 18 ट्रैवलर और बाकी अन्य वर्ग के मामले हैं। जिले में अन्य वर्ग के मामलों में बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी हैं। इनमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अब संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। बख्शी नगर में 12 वर्ष के किशोर समेत दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित होने वालों में 19 कांटेक्ट हैं। एक तालाब तिल्लो निवासी की मौत भी हुई है, जिससे जिले से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा श्रीनगर से 203, बारामुला से 20, कुलगाम से 15, शोपियां से 4, अनंतनाग से 26, कुपवाड़ा से 3, पुलवामा से 67, बडगाम से 45, बांदीपोरा से 3, गांदरबल से 3, कठुआ से 17, राजोरी से 33, उधमपुर से 10, रामबन से 8, सांबा से 12, डोडा से 6, पुंछ से 5, किश्तवाड़ से 5 और रियासी से 6 मामले शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना के 3446 संदिग्ध निगरानी में
जम्मू। प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 3446 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए गए। अब तक कोरोना संक्रमण, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 364207 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इनमें 47469 को घर पर क्वारंटीन, 7749 को अस्पताल में आइसोलेशन, 12 को अस्पताल में क्वारंटीन, 39947 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। इनमें 268682 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 615380 सैंपलों में से 595961 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल 19419 संक्रमित मामलों में 7749 सक्रिय हैं। इसमें जम्मू संभाग से 1957 और कश्मीर से 5792 मामले शामिल हैं। अब तक जम्मू संभाग से 26 और कश्मीर से 323 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

437 संक्रमित मरीज रिकवर
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को विभिन्न अस्पतालों से 437 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी। इसमें रिकवर होने वाले मरीजों में 70 जम्मू संभाग और 367 कश्मीर संभाग से रहे। अब तक प्रदेश में 11322 मरीज रिकवर हो चुके हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 2236 और कश्मीर से 9086 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed