क्वारंटीन होने के बाद भी बाजार जाता था ये शख्स, संक्रमित होते ही इलाके में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के कोरोना पॉजिटिव मामलों में से एक व्यक्ति रामनगर क्षेत्र से है। पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद समूचे रामनगर कस्बे में हड़कंप मच गया है। रविवार को रामनगर कस्बे के लोग घरों से बाहर नहीं निकले। वहीं, प्रशासन की तरफ से कुछ इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि होम क्वारंटीन होने के बावजूद व्यक्ति बाजार में घूमता था, जिसका कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना टेस्ट में पाजिटिव आने के बाद से ही तहसील व जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने शनिवार की देर रात करीब 12 बजे पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में रहने वाले लोगों को उनके घरों से बाहर लाया और जिला अस्पताल उधमपुर पहुंचा दिया।
इसके बाद से ही समूचे रामनगर में डर का माहौल बन गया है। यह 18 लोग और एक पॉजिटिव व्यक्ति इन दिनों किन-किन लोगों से मिले अब यहीं चर्चा समूचे रामनगर कस्बे में सुनने को मिल रही है।
क्वारंटीन होने के बावजूद बाजार में जाता था संदिग्ध
कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आए व्यक्ति को दो दिन पहले ही रामनगर से उधमपुर जिला अस्पताल ले लाया गया था। टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद उसे उपचार के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। कुछ दिन पहले इस व्यक्ति की जांच रामनगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उसके घर पर आकर की थी।
उसे अस्पताल में ले जाने के बजाए उसे उसके घर पर ही होम क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई। इसके बावजूद भी वह व्यक्ति मोहल्ले में खुलेआम घूमता रहा। वह रोजाना बाजार भी जाता था ओर खाने पीने का सामान तक लेकर आता था। इसकी जानकारी होने के बावजूद रामनगर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारयों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।
बीएमओ रामनगर ने नहीं उठाया फोन
रामनगर के जिस इलाके में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति रह रहा था, उस इलाके के 300 मीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों की जांच की गई है। इसके अलावा पूरे इलाके में फॉगिग की जा रही है।
-नरेश कुमार, एसडीएम रामनगर