कोरोना वायरसः जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी कार्यलयों में 23, 24 और 25 मार्च को छुट्टी घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ongoing COVID19 pandemic; Govt declares holiday in all offices on March 24. March 23rd and March 25th are holidays. Essential services to continue undisturbed: Rohit Kansal, Principal Secretary, Planning, Jammu & Kashmir (file pic) pic.twitter.com/PWKls2Mk6vविज्ञापन— ANI (@ANI) March 22, 2020
इससे पहले प्रदेश में 3.5 लाख सरकारी कर्मचारियों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना सहयोग देने का एलान किया है। कर्मचारी अपने वेतन का कुछ हिस्सा कोरोना के बचाव में उपयोग आने वाली सामग्री की खरीद में देंगे। दरबार मूव इंप्लाइज फेडरेशन (डीएमईएफ) ने यह फैसला लिया है। कर्मचारियों ने 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू का भी समर्थन किया है।
डीएमईएफ के अध्यक्ष औवेस वानी ने कहा कि सरकारी कर्मचारी इस कठिन समय में सरकार के साथ है। कर्मचारी अपने वेतन का कुछ भाग कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए मास्क, सेनिटाइजर सहित अन्य जरूरी समान की खरीद में लगाएंगे।
वानी ने कहा कि कर्मचारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील का सम्मान करते है और लोगों से इसका पालन करने की अपील भी करते हैं। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण को काबू में करने के लिए लोगों से किए गए जनता कर्फ्यू के आह्वान का असर रविवार सुबह से ही दिखने लगा है। जम्मू-कश्मीर में भी लोग जनता कर्फ्यू के नियमों का पालन कर रहे हैं। सड़कों पर केवल वही लोग नजर आ रहे हैं जिन्हें बहुत जरूरी काम हैं। लगभग सभी लोग घरों में बंद रहने को ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं।