{"_id":"5f53ec3d8ebc3e6a0b1882bd","slug":"coronavirus-jammu-city-news-jmu2180654126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में 236 कर्मी संक्रमित मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में 236 कर्मी संक्रमित मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में शनिवार को विभिन्न बैंकों में चलाए गए रैपिड एंटीजन टेस्टिंग अभियान में कई मैनेजरों, अधिकारियों सहित 236 कर्मचारी कोविड संक्रमित मिले। इनमें जम्मू कश्मीर के एक प्रतिष्ठित बैंक से 170 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। अधिकांश संक्रमितों को सामान्य लक्षण या कोई लक्षण नहीं था। सभी रोजमर्रा की तरह बैंकों में अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे, लेकिन टेस्टिंग में इतने सारे कर्मचारियों के संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। कई बैंकों शाखाओं में सैनिटाइज किया गया है और संक्रमितों के संपर्क की शिनाख्त की जा रही है। कई शाखाओं को सोमवार को भी बंद रखा जा सकता है। जिले में कुल 4159 सैंपल लिए गए, जिसमें 352 संक्रमित मिले हैं। इनमें बैंक भी शामिल हैं। उधर, स्वास्थ्य निदेशालय में स्टेट वेनरोलाजिस्ट समेत सरवाल अस्पताल में एक एनएचएम की स्टाफ नर्स और एक अन्य सीनियर स्टाफ नर्स संक्रमित पाई गई है।
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को शहर के दस स्थानों पर बैंकों में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग अभियान चलाया गया। इसमें कई जोनल कार्यालय भी शामिल थे। रघुनाथ मंदिर स्थित एक बैंक में बैंक मैनेजर सहित आठ कर्मचारी कोविड संक्रमित पाए गए। बैंकों में 2600 से अधिक रैपिड सैंपल लिए गए। जिसमें 236 संक्रमित पाए गए। सभी को होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। इसमें कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। संक्रमित व्यक्तियों के साथ बैंक प्रबंधनों को संक्रमित मामलों की जानकारी दी गई है। सैकड़ों बैंक कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद सोमवार को कई बैंक शाखाओं में काम प्रभावित हो सकता है।इसके अलावा रविवार को भी कई शाखाओं में सैनिटाइज अभियान चलाने की योजना है। इतने बड़े पैमाने पर संक्रमण का प्रसार होने से सैकड़ों संपर्क में आए लोगों के भी पीड़ित होने की आशंका है।
इसके अलावा जिले में गांधीनगर अस्पताल में 31, ब्लाक अखनूर में 1, ब्लाक बिश्नाह में 22,ब्लाक डंसाल में 3, ब्लाक कोटभलवाल में 1, ब्लाक मढ़ में 13, ब्लाक आरएस पुरा में 12, ब्लाक सुआंजना में 10, मोबाइल वैन सैंपलिंग में 21, रेलवे स्टेशन पर 17 और एयरपोर्ट जम्मू पर 11 संक्रमित मामले मिले हैं।