फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus

जम्मू एयरपोर्ट आने वाले हर यात्री का होगा कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
coronavirus
जम्मू। देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू करने के फैसले के बीच जम्मू एयरपोर्ट पर भी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। एयरपोर्ट पर आने वाले हर यात्री का कोरोना टेस्ट होगा। थर्मल स्क्रीनिंग के साथ एस्केलेटर में चढ़ते-उतरते समय आठ कदम की दूरी रखनी होगी। बुधवार शाम नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से तैयारियों की जानकारी ली है।
विज्ञापन

यात्रियों को सैनिटाइज की गई ट्रॉली मिलेगी। पहचान पत्र की जांच वेबकैम की मदद से की जाएगी। यात्रियों को हाथ सैनिटाइज करने होंगे। बैठने की व्यवस्था में भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना होगा। चेक इन काउंटर पर पहुंचने के बाद यात्रियों के टिकट की जांच कांच के काउंटर में बैठा सुरक्षाकर्मी करेगा। मोबाइल आदि सामान रखने के लिए सैनिटाइज किया हुआ बॉक्स मिलेगा।
विज्ञापन

---
जम्मू एयरपोर्ट से उड़ानें कब से होनी हैं, यह फिलहाल तय नहीं है, लेकिन तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी एसओपी जारी कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई हिदायतें जारी की हैं, जिनका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीएस ब्यूरिया, जम्मू एयरपोर्ट निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed