फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus

जरूरी सामान पहुंचाने, सैनिटाइजेशन में जुटे बेस टीम के सदस्य

विज्ञापन
coronavirus
जम्मू। लॉकडाउन में फंसे लोगाें के लिए बेस टीम के सदस्य भी राहत लेकर पहुंच रहे हैं। कहीं राशन तो कहीं अन्य जरूरी सामान घर-द्वार तक पहुंचाने का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। शहर के वार्ड 18 में बेस टीम के सदस्य रितेश खजूरिया ने अपने साथियाें के साथ जरूरतमंद घरों तक गैस सिलिंडर की सप्लाई पहुंचाई। सूचना मिली थी कि लेह निवासी विद्यार्थियों के पास रसोई गैस खत्म हो गई है। इस पर रितेश खजूरिया व साथियों ने इन विद्यार्थियाें को उनके मकान में जाकर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

वहीं, सिख यूथ सेवा ट्रस्ट की ओर से कोरोना से बचाव के लिए स्प्रे के माध्यम से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान डिग्याना, रानी तालाब, सिंबल कैंप में भवनों, मंदिरों और गुरुद्वारों में भी स्प्रे किया गया। बिक्रम चौक में भी कोरोना रोकथाम के लिए स्प्रे अभियान चलाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन और बेस टीम के सदस्य तेजेंद्र पाल सिंह, अमन, वीरेंद्र पाल, अजमीत, अमन दीप सिंह और अन्य मौजूद रहे। तेजेंद्र पाल ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को खाना भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed