फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus

नगर निगम भी बनाएगा टनल, कल से शुरू हो सकता है काम

विज्ञापन
coronavirus
जम्मू। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए नगर निगम सैनिटाइजिंग टनल तैयार कर रहा है। टनल कहां बनेगी। इस पर अंतिम फैसला शनिवार को लिया जाना है। फिलहाल टनल जम्मू मेडिकल कॉलेज या फिर अन्य नजदीकी अस्पताल में बनाने की तैयारी है। टनल बनाने के लिए नगर निगम की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस पर रविवार से काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

इस टनल से गुजरने के दौरान 20 सेकेंड में सभी प्रकार के वायरस खत्म हो जाते हैं। श्रीनगर में इस पर काम शुरू हो गया है। जबकि जम्मू में भी इस पर काम शुरू करने की कार्रवाई तेज हो गई है। इस टनल के माध्यम से डॉक्टरों, नर्सों, अन्य कर्मचारियों समेत रोगियों को सैनिटाइज किया जाएगा। टनल में कौन सा केमिकल प्रयोग में लाया जाना है। इस पर फैसला लिया जाना है। श्रीनगर वायोडिग्रेबल केमिकल प्रयोग में लाया गया है। यहां पर ऐसे केमिकल की तलाश है जो मानव के लिए सुरक्षित हो और वायरस को खत्म करे।
विज्ञापन

एमसी की ओर से टनल का निर्माण करवाया जा रहा है। कहां पर बनेगी और कौन सा केमिकल प्रयोग में लाया जाएगा। इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
-अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed