{"_id":"5eb51a868ebc3e908466590c","slug":"coronavirus-in-ladakh-news-in-hindi-pledge-to-win-over-corona-from-historic-buddhist-monasteries-in-red-zone-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड जोन लद्दाख में ऐतिहासिक बौद्ध मठों से कोरोना पर जीत का संकल्प, जलाए दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड जोन लद्दाख में ऐतिहासिक बौद्ध मठों से कोरोना पर जीत का संकल्प, जलाए दीप
Fri, 08 May 2020 02:08 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 08 May 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
बौद्ध मठों से कोरोना पर जीत का संकल्प
बुद्ध पूर्णिमा पर लद्दाख के ऐतिहासिक 16 बौद्ध मठों समेत घरों में बनाई गईं हजारों छोटी मोनेस्ट्री में कोरोना महामारी पर जीत का संकल्प लिया गया। लद्दाख में 2564वीं बुद्ध पूर्णिमा पर विशाल झांकियां निकालकर पवित्र किताबों (त्रिपिट्का) के दर्शन कराने की परंपरा है, लेकिन पहली बार कोरोना महामारी के चलते रेड जोन घोषित लद्दाख में बुद्ध पूर्णिमा के पर्व को घरों में रहकर संकल्प के तौर पर मनाया गया। ऐतिहासिक 16 बौद्ध मठों पर चुनिंदा लोगों ने पूजन किया, वहीं घरों में रहकर लोगाें ने लद्दाख समेत देश और दुनिया से कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थनाएं कीं। वीरवार की शाम दीप जलाए गए।
विज्ञापन
लद्दाख के दोनों जिलों लेह और कारगिल रेड जोन में हैं। ऐसे में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबंदी है। वहीं, लद्दाख के सबसे बड़े पर्वों में शामिल बुद्ध पूर्णिमा को लेकर घराें में रहकर प्रार्थनाएं करने की अपील की गई जिस पर लोगों ने अमल भी किया। लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रिंचन नामग्याल ने बताया कि बौद्ध मठों में कोरोना से मुक्ति की प्रार्थनाएं की गईं। सभी ने सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कर कोरोना पर जीत हासिल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
एलजी ने दीं शुभकामनाएं
लद्दाख के एलजी आरके माथुर ने बुद्ध पूर्णिमा का बधाई संदेश दिया। एलजी ने कहा कि भगवान बुद्ध ने भी मानवता सेवा पर जोर दिया था। वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना योद्धा मानवता सेवा में जुटे हुए हैं। बुद्ध के आदर्शों को अपनाकर हम पूरी मानवता के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित और शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। एलएएचडीसी लेह के अध्यक्ष ग्याल पी वांग्याल ने भी लोगाें को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी।
विज्ञापन