जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के 1036 नए मामले आए सामने, 23 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोरोना वायरस के 1036 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 23 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ सोमवार को 1158 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जम्मू कश्मीर में अब तक कुल 65026 लोगों को संक्रमण हो चुका है। इसमें से 42115 मरीज स्वस्थ हो चुके है। कोरोना वायरस से अब तक 1024 मरीजों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में अभी कुल 21887 सक्रिय मरीज हैं।
Jammu and Kashmir reported 1,036 new COVID-19 cases, 1,158 recoveries and 23 deaths, taking total cases to 65,026 including 42,115 recoveries, 1,024 deaths and 21,887 active cases: J&K administration pic.twitter.com/MzqkaizTIm
— ANI (@ANI) September 21, 2020
जम्मू में अभी कुल 12643 और कश्मीर में 9244 सक्रिय मरीज हैं। अगर स्वस्थ हुए मरीजों की बात करें तो जम्मू में अब तक कुल 10577 और कश्मीर में 31538 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से जम्मू में 246 और कश्मीर में 778 मरीजों की मौत हो चुकी है।