फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in jammu kashmir latest news in hindi, Five more death due to corona in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर में कोरोना से पांच और की मौत, कुलगाम निवासी महिला के शव को जबरदस्ती ले गए रिश्तेदार

Sun, 21 Jun 2020 10:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 21 Jun 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir latest news in hindi, Five more death due to corona in Jammu Kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने के साथ ही कश्मीर में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। प्रदेश में शनिवार को 154 नए मामले पाए गए, जिसमें जम्मू संभाग के 40 और कश्मीर संभाग के 114 लोग शामिल हैं। इस बीच प्रदेश में शनिवार को पांच और लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसमें जम्मू संभाग का एक और कश्मीर संभाग के चार लोग शामिल हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का कुल आंकड़ा 82 पहुंच गया है।

विज्ञापन


हालांकि इस दौरान राहत यह रही कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 142 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग के 81 और कश्मीर के 61 मरीज शामिल हैं। अब तक जम्मू संभाग के 739 और कश्मीर के 2,597 लोग कोरोना को मात दे कर स्वस्थ हो चुके हैं।  
विज्ञापन


उधर, कश्मीर घाटी में कोरोना से चार और लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बडगाम का 65 वर्षीय व्यक्ति समेत कुलगाम, श्रीनगर और पुलवामा की तीन महिलाएं शामिल हैं। बडगाम के शख्स को शुक्रवार को स्किम्स में भर्ती किया गया था। देर रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को सैंपल लिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं एमएसएच के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नाजिर चौधरी के मुताबिक कुलगाम निवासी महिला को 18 जून को भर्ती करवाया गया था, जिसकी शनिवार को मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महिला के शव को उसके रिश्तेदार जबरदस्ती अस्पताल से ले गए। 

श्रीनगर के सीडी अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि 45 वर्षीय महिला को श्रीनगर के एसएमएच लाया गया था। कोविड पॉजिटिव आने पर 14 जून को उसे सीडी अस्पताल में भर्ती किया गया, शनिवार को उसकी मौत हो गई। उसे डायबिटीज और अन्य बीमारियां भी थीं। इससे पूर्व सुबह स्किम्स में 16 जून से भर्ती 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जो पुलवामा की रहने वाली थी।
 
जम्मू में आए नए मामलों में जीएमसी की माइक्रोबायोलॉजी लैब की पीजी डॉक्टर भी शामिल है। जम्मू में कुल 11 संक्रमित मामलों में सात यात्री और चार अन्य वर्ग के लोग शामिल हैं। इस दौरान श्रीनगर में सर्वाधिक 28 मरीज, बारामुला 21, कुलगाम 9, शोपियां 12,  उधमपुर और रामबन में 6-6, सांबा और अनंतनाग 3-3, कठुआ और कुपवाड़ा 7-7, पुलवामा में 11, बडगाम में 20, बांदीपोरा 2, राजोरी, रियासी, किश्तवाड़ और गांदरबल में 1-1,जबकि डोडा में 4 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed