फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in jammu kashmir latest news in hindi, Death of 4 more corona infected including 15 day old child

जम्मू-कश्मीर में 15 दिन के नवजात समेत चार और कोरोना संक्रमितों की मौत, मौतौं का आंकड़ा पहुंचा 76

Sat, 20 Jun 2020 09:23 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 20 Jun 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir latest news in hindi, Death of 4 more corona infected including 15 day old child
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से पांव पसार रहा है। कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से 15 दिन के नवजात समेत चार और लोगों की मौत हो गई। जबकि चार बीएसएफ व एक सीआईएसएफ जवान समेत 125 नए मामले सामने आए। इसमें जम्मू संभाग से 23 और कश्मीर से 102 मामले शामिल रहे। 

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों से 50 मरीज स्वस्थ हुए। इसमें जम्मू संभाग से 25 और इतने ही कश्मीर संभाग से रहे। प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 76 पहुंच गया है, जिसमें कश्मीर में 66 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन


नए मामलों में जम्मू में 8 मामलों में 4 बीएसएफ जवान, एक सीआईएसएफ जवान शामिल हैं।  कुलगाम में 11, श्रीनगर में 31, शोपियां में 7, अनंतनाग में 8, बारामुला में 10, कुपवाड़ा में 7, पुलवामा में 18, बडगाम में 2, बांदीपोरा में 7, गांदरबल में 1, उधमपुर में 2, कठुआ में 7, सांबा में 4, पुंछ में 1, राजोरी में 1 मामला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर के बेमिना इलाके  का रहने वाला नवजात अब तक प्रदेश में कोरोना से मरने वालों में सबसे कम उम्र का था। स्किम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. फारूक जान ने बताया कि नवजात की शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मौत हुई। सैंपल 16 जून को लिए गए थे और अगले ही दिन उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

इसके अलावा स्किम्स में शुक्रवार सुबह 9 बजे सोपोर के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हो गई। उसे दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था। नौशेरा के एक 79 वर्षीय मरीज ने भी स्किम्स में दम तोड़ा। उसका यात्रा इतिहास सऊदी अरब का था। 8 जून को उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई।
 

निगरानी में लिए गए 2583 लोग

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना के 2583 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े 249382 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 39182 को घर पर क्वारंटीन, 2411 को अस्पताल में आइसोलेशन, 31 को अस्पताल में क्वारंटीन, 45832 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया।

इसमें 161851 ने सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है। अब तक 295202 सैंपलों में से 289522 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 5680 पॉजिटिव मामलों में 2411 सक्रिय हैं। इसमें जम्मू संभाग से 639 और कश्मीर से 1772 मामले शामिल हैं। अब तक जम्मू संभाग में 10 और कश्मीर में 66 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed