Coronavirus Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या हुई 49
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद से जूझ रहे जम्मू-कश्मीर में अब कोरोना कहर बरपाने लगा है। सोमवार की शाम को चार और नए मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 49 हो गई है।
इससे पहले आज ही सोमवार को जम्मू संभाग में तीन और कश्मीर संभाग में चार मामले सामने आए थे। जम्मू संभाग में पाए गए मामलों में एक उधमपुर और दो मामले जम्मू से थे।
जम्मू के दो संक्रमितों में एक जीएमसी अस्पताल के चिकित्सक हैं। वहीं कश्मीर में पाए गए चार संक्रमित मामलों में दो शोपियां और दो श्रीनगर के हैं। बीते दिनों ये सभी किस-किस के संपर्क में आए, प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मरीज की मृत्यु रविवार सुबह करीब 4:00 बजे हुई। मृतक पहले से ही लिवर की बीमारी से ग्रसित था और शनिवार को ही उसके संक्रमित होने का पता चला था। चिकित्सक ने बताया कि शनिवार को उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।
प्रशासन लगातार लोगों से सतर्कता बरतने और घरों में रहने की अपील कर रहा है। लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करें। अति महत्वपूर्ण कार्य होने पर ही घर से निकलें। प्रशासन कोरोना वायरस से निपटने में मुस्तैदी से जुटा हुआ है।
इससे पहले गुरुवार को श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय मरीज की मौत हो गई थी। वह तनाव और ओबेसिटी जैसी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त था। बुजुर्ग की ट्रैवल हिस्ट्री अंडमान निकोबार की थी और हाल ही में वह दिल्ली से लौटा था।
राज्य में कोरोना वायरस से पहली मौत के बाद से ही प्रशासन सख्त हो गया था। फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी धर्मों के पूजा स्थलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। श्रीनगर जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि सभी धार्मिक स्थलों को बंद किया जाए। उसके बाद से ही सभी पूजा स्थल बंद हैं। सड़कें भी सूनी नजर आ रही हैं।