{"_id":"5f409d598ebc3e3d1e002752","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-two-devotees-came-to-vaishno-devi-from-bihar-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Jammu Kashmir: बिहार से वैष्णो देवी के दर्शन करने आए दो श्रद्धालु मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Jammu Kashmir: बिहार से वैष्णो देवी के दर्शन करने आए दो श्रद्धालु मिले कोरोना संक्रमित
Sat, 22 Aug 2020 09:51 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में शुक्रवार को बिहार से श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए दो श्रद्धालु संक्रमित पाए गए। उधर, बाहरी राज्य से आने वाले हर यात्री का आरटीपीसीआर टेस्ट निरंतर जारी है। शुक्रवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पांच श्रद्धालु बिहार से कटड़ा पहुंचे थे। यात्रा से पहले बाणगंगा में उनका रैपिड टेस्ट किया गया, जहां दो लोग संक्रमित पाए गए। साथ आए तीन अन्य यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
संक्रमित पाए गए दोनों यात्रियों को कस्बे से आठ किलोमीटर दूर पैंथल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं साथ आए तीनों श्रद्धालुओं को आशीर्वाद भवन में क्वारंटीन किया गया है। दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को रैपिड टेस्ट के बाद ही बाणगंगा दर्शनी ड्योढ़ी से आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है। शुक्रवार को कुल छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से पांच लोग बोर्ड के कर्मी हैं और एक सीआरपीएफ का जवान है, जो भवन मार्ग पर ही तैनात था।
विज्ञापन