फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Three thousand people will return home every day

Coronavirus in Jammu Kashmir: तीन हजार लोगों की रोज होगी घर वापसी, 24 घंटे में आएगी कोरोना रिपोर्ट

Sat, 02 May 2020 12:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 May 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Three thousand people will return home every day
मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम और उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने किया लखनपुर का दौरा - फोटो : अमर उजाला

दूसरे राज्यों में फंसे जम्मू-कश्मीर के हजारों लोगों की जल्द ही घर वापसी होगी। रोज तीन हजार लोग प्रदेश में दाखिल होंगे। साथ ही लखनपुर में मौके पर ही कोरोना टेस्ट के लिए हर व्यक्ति का सैंपल लिया जाएगा। 24 घंटे के भीतर ही सभी की रिपोर्ट आ जाएगी। इससे लोगों की घर वापसी के साथ-साथ प्रदेश में कोरोना का खतरा भी कम होगा।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश के बाद प्रदेश सरकार नियंत्रित तरीके से अन्य राज्यों और प्रदेशों में फंसे कामगारों और विद्यार्थियों को वापस लेने के लिए एसओपी जारी कर चुकी है। शुक्रवार को लखनपुर में इंतजामों का जायजा लेने पहुंचे जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम और उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने अधिकारियों को इससे संबंधित जरूरी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से छूट दी गई है, जिससे अन्य राज्यों में फंसे छात्रों और मजदूरों को नियंत्रित तरीके से भेजने की व्यवस्था करने को कहा गया है। प्रदेश सरकार की ओर से इसे लेकर एसओपी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह सचिव शालीन काबरा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो देश के विभिन्न राज्यों से समन्वय कर फंसे लोगों को वापस लाने के इंतजाम करेंगे। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए लखनपुर में ओवरऑल मूवमेंट अजीत साहू देख रहे हैं। बताया कि जम्मू कश्मीर का कोरोना के संदर्भ में प्रदर्शन अच्छा रहा है और उम्मीद है कि जल्द इससे निजात पा ली जाएगी।


बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के तीस से चालीस हजार लोग प्रदेश के बाहर विभिन्न राज्यों और प्रदेशों में फंसे हैं, जिन्हें चरणवार वापस लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक लखनपुर में बेहतर व्यवस्था रही है और जो भीड़ आएगी उसे भी व्यवस्थित तरीके से प्रदेश में लिया जाएगा । इसके लिए सौ एसआरटीसी लखनपुर में उपलब्ध रखी गई हैं, जो पिछले कई दिनों से कश्मीर और जम्मू संभाग के प्रदेश में पहुंच रहे लोगों को संबंधित जिलों तक पहुंचा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed