फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, stone pelting for stopping to offer Namaz, six policemen injured

Lockdown Jammu Kashmir: 200 लोग पहुंचे नमाज पढ़ने, रोकने पर किया पथराव, छह पुलिसकर्मी घायल

Sat, 18 Apr 2020 10:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 18 Apr 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, stone pelting for stopping to offer Namaz, six policemen injured
पत्थरबाजी - फोटो : अमर उजाला, फाइल

उत्तरी कश्मीर में लॉकडाउन का उल्लंघन कर कुछ लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। पुलिस द्वारा उन्हें मना किया गया। इस पर उक्त लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुंबल इलाके के गानिस्टान में शुक्रवार को एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए 200 से अधिक लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही लोग भागने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लॉकडाउन का उल्लंघन कर 200 लोग नमाज पढ़ने पहुंच गए थे जिन्होंने पथराव किया। पथराव करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्रीनगर नगर निगम के सोनवार में मस्जिद में नमाज पढ़ने पर इमाम समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में अबतक कुल 328 संक्रमित पाए गए हैं

वहीं, प्रदेश में कोरोना संक्रमित (सोपोर) बारामुला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की शुक्रवार को मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में यह पांचवीं मौत है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में 14 नए संक्रमित सामने आए। ये सभी संक्रमित कश्मीर संभाग के हैं। इस बीच सीडी अस्पताल जम्मू से चार संक्रमितों के स्वस्थ होने व रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दी गई।

अब तक पूरे प्रदेश में 42 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रदेश में कुल 328 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 281 मामले सक्रिय हैं। जिसमें जम्मू संभाग में 40 और कश्मीर संभाग में 241 मामले हैं।

उधर, जेवीसी स्किम्स बेमिना की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाफिया देवा ने बताया कि 70 वर्षीय बुजुर्ग की शुक्रवार को मौत हुई। उसे 2 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं स्किम्स बेमिना के प्रिंसिपल डॉ. रेयाज उनतू ने बताया कि मरने वाले बुजुर्ग को कोरोना के अलावा और भी बीमारियां थीं। वह एक चेन स्मोकर था और उसे एक गंभीर रोग था। इतना ही नहीं वह अस्थमा और बीपी से भी ग्रस्त था।

प्रदेश में नए 1129 लोगों को निगरानी में लिया गया

इस बीच गांधीनगर न्यू मेटरनिटी हॉस्पिटल को कोविड अस्पताल लेवल-2 घोषित किया गया है। इसमें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जम्मू के अधीक्षक की देखरेख में उप अधीक्षक डॉ. दीपक कपूर को श्रम शक्ति व अन्य जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1129 संदिग्ध मामलों को निगरानी में लिया गया। अब तक संक्रमित मामलों, उनके संपर्क में रहने वाले और विदेश यात्रा से जुड़े 59205 मामलों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 7631 लोगों को घर पर क्वारंटीन, 281 को अस्पताल में आइसोलेशन, 260 को अस्पताल में  क्वारंटीन, 27366 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। इनमें 23662 ने सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है।


राजोरी कोरोना मुक्त जिला बना
जिला राजोरी के मंजाकोट क्षेत्र के दो संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ ही यह जिला कोरोना मुक्त हो गया है। एक मरीज पहले ही स्वस्थ होकर घर पहुंच गया है। यहां से कोरोना के तीन मरीज सामने आए थे। इसके बाद मंजाकोट इलाके को रेड जोन घोषित कर विशेष एहतियात बरती गई। इसके बाद यहां कोई नए मामले सामने नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed