{"_id":"5ebfb9754f06d8246d02f1a7","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-soldier-returned-from-punjab-found-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Jammu Kashmir: 10 मई को पंजाब से लौटा जवान पाया गया संक्रमित, लखनपुर में हुआ था कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Jammu Kashmir: 10 मई को पंजाब से लौटा जवान पाया गया संक्रमित, लखनपुर में हुआ था कोरोना टेस्ट
Sat, 16 May 2020 03:29 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 16 May 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय उधमुपर से करीब दस किलोमीटर दूर सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) रौन दोमेल में शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल का जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दस मई को जवान पंजाब से उधमपुर में सहायक प्रशिक्षण केंद्र में लौटा था और पहुंचने पर इसको क्वारंटीन कर लिया गया था।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम जवान के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना सहायक प्रशिक्षण केंद्र में अधिकारियों के पास पहुंची और बीएसएफ के अधिकारियों ने इसके बारे में जिला स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। पॉजिटिव पाया गया जवान सहायक प्रशिक्षण केंद्र में सैकेंड इन कमान का चालक है।
विज्ञापन
आठ मई को चालक सेकेंड इन कमांड को लेकर बीएसएफ के काम से पंजाब गया था और दस मई को दोनों उधमपुर लौटे थे। जम्मू कश्मीर की सीमा में प्रवेश करने से पहले जवान और सेकेंड इन कमांड के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लखनपुर में लिए गए थे।
विज्ञापन
सहायक प्रशिक्षण केंद्र में पहुंचने पर दोनों को अंदर ही क्वारंटीन कर लिया गया था। शाम को जब जवान केे कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली तो बीएसएफ के अधिकारियों ने तुरंत इसकी जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग को दी। आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पॉजिटिव पाया गया जवान मूल रूप से पंजाब के पठानकोट का रहने वाला है।