Coronavirus in Jammu Kashmir: संक्रमितों के परिवारवालों को किया गया क्वारंटीन, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में पाबंदियां जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ व बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के सभी परिवार वालों को क्वारंटीन किया गया है। रामगढ़ के लोगों को घरों पर ही रखा गया गया है जबकि बाड़ी ब्राह्मणा के लोगों को प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। गुरुवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी के सैंपल भी लिए हैं। वहीं हॉट स्पॉट क्षेत्र में सख्त पाबंदियां जारी हैं।
रामगढ़ के कोटली गांव की कोरोना संक्रमित महिला के परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी लिए हैं। उधर, जेरडा में एक ट्रक चालक के कोरोना संक्रमित आने के बाद उसके भी पूरे परिवार को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा चालक के संपर्क में आने वालों के सैंपल ले लिए गए हैं।
जिला प्रशासन की ओर से हॉट स्पॉट क्षेत्रों में सभी तरह की सख्त पाबंदियां जारी हैं। इन स्थानों पर पुलिस का कड़ा पहरा रखा गया है। क्षेत्र में तैनात नोडल अधिकारी भी समय-समय पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बाड़ी ब्राह्मणा के वार्ड 12 में जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, वह पंजाब से आकर अपने दोस्त के पास काला गेट के पांच नंबर उसके घर पर रुका था। अभी तक उस क्षेत्र से उसके दोस्त के परिवार समेत 21 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही वार्ड 13 से 6 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
इन सभी को महावीर इंटरनेशनल स्कूल 17 माइल्स में क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। इन लोगों के सैंपल भी ले लिए गए हैं। हॉट स्पॉट काला गेट के पांच नंबर और वार्ड 13 के स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर राजकुमार के अनुसार वार्ड 13 में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मोहल्ले को सील कर दिया गया है और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा निरंतर लोगों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही जो लोग संदिग्ध नजर आ रहे हैं, उन्हें भी क्वारंटीन किया जा रहा है और उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। रामगढ़ के संक्रमितों के परिजनों को घरों पर ही क्वारंटीन किया गया है।
लोगों को किया जा रहा जागरूक
थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा रोहित गुप्ता के अनुसार काला गेट के पांच नंबर और वार्ड 13 के कोरोना संक्रमित लोगों के मोहल्लों को सील कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं होने दी जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें।