फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Preparations to fight third phase of Corona in Jammu Kashmir

Coronavirus in Jammu Kashmir: तीसरे चरण से लड़ने की तैयारी, बढ़ते मामलों की वजह से उठाया जा रहा ये कदम

Thu, 09 Apr 2020 10:35 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Apr 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Preparations to fight third phase of Corona in Jammu Kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में पिछले एक सप्ताह के दौरान हुई वृद्धि के मद्देनजर कोरोना संक्रमण के तीसरे चरण से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। अस्पतालों में संसाधनों को तीसरे चरण की स्थितियों के लिए अपडेट किया जा रहा है।

विज्ञापन


मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए यह कदम उठा रहा है। जम्मू में तीन निजी अस्पतालों सहित 11, जबकि कश्मीर में 15 निजी नर्सिंग होम सहित 26 आईसोलेशन सुविधा युक्त अस्पतालों को इसके लिए चिन्हित किया गया है। जम्मू के लिए प्रशासन ने जम्मू कश्मीर में 16 अस्पतालों को कोरोना अस्पताल में बदला गया है।
विज्ञापन


वित्त आयुक्त स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, अटल ढुल्लू ने कहा कि कोरोना अस्पताल में दी जा रही सेवाओं के बारे में हमें और सावधानी बरतनी की जरूरत है। इसके अलावा अस्पतालों में मूल-सुविधाओं के साथ मैनपॉवर को भी बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर जिले में स्थापित किए जाएंगे कॉल सेंटर

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के लिए रोगी की उचित देखभाल करना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। वहीं इन संस्थानों पर बोझ कम करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए वित्त आयुक्त ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लेवल-2 अस्पतालों को लेवल-3, जबकि लेवल-1 अस्पतालों को लेवल-2 में अपग्रेड किया जा रहा है, ताकि पीड़ितों को तत्काल प्रभाव से उपचार मिल सके। लेवल-3 अस्पतालों के पास पल्मोनोलॉजिस्ट, 24 घंटे आईसीयू टीमें, वेंटिलेटर, एनिस्थिसिया स्पोर्ट, ऑक्सीजन स्पोर्ट, वेंटिलेशन फेसिलिटी फिजिशियन और अन्य सुविधाएं हैं।

एक अन्य बैठक में वित्त आयुक्त स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निगरानी टीमों को बढ़ाने के लिए कहा, ताकि महामारी का प्रसार रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सभी निगरानी टीमें आबादी के आधार पर काम करें। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए क्लस्टर सर्विलांस, कांटेक्ट ट्रेसिंग, होम क्वारंटीन का कार्य भी व्यापक स्तर पर किया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि हर जिले में कॉल सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed