फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Omar Abdullah praises Uddhav Thackeray for dealing with Corona

Coronavirus in Jammu Kashmir: कोरोना से निपटने के लिए उमर ने की उद्धव ठाकरे की सराहना, कही ये बात

Mon, 06 Apr 2020 01:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Apr 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Omar Abdullah praises Uddhav Thackeray for dealing with Corona
कोरोना से निपटने के लिए उमर ने की उद्धव ठाकरे की सराहना - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए एहतियाती उपायों के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की प्रशंसा की है। उमर ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिस तरह से स्थिति को संभाला है उसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर सराहना मिल रही है। मालूम हो कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 661 पॉजीटिव मरीज सामने आए हैं जबकि 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि रिहा होने के बाद से उमर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने नए अधिवास अधिनियम को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने इस संकट के समय अधिवास नियम जारी करके गलती की है। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त के बाद से मैंने अपने मन की बात नहीं कही है। लेकिन मौजूदा समय खत्म होते ही मैं अपनी बात कहूंगा।
विज्ञापन


वहीं एक अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नए अधिवास अधिनियम पर कई सवाल उठाए थे। उमर ने कहा कि यदि भारत सरकार के पास कोरोना वायरस जैसी महामारी के बीच अधिवास कानून जारी करने का समय है तो उन्हें महबूबा मुफ्ती को रिहा करने का समय क्यों नहीं मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed