फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Number of infected people reached 639 in state

Coronavirus in Jammu Kashmir: घाटी में 25 नए मामले, 31 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी, प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 639

Sat, 02 May 2020 09:40 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 May 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Number of infected people reached 639 in state
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामलों का आना जारी है। शुक्रवार को संभाग के विभिन्न हिस्सों में 25 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ प्रदेश में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 639 तक पहुंच गया है। इनमें 384 मामले सक्रिय हैं, जिसमें जम्मू संभाग में सिर्फ 6 और बाकी कश्मीर से 378 मामले शामिल हैं। राहत यह है कि शुक्रवार को कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों से 31 पॉजिटिव मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी मिल गई। इस बीच लखनपुर से लेकर लद्दाख तक लॉकडाउन रहा।

विज्ञापन


डीसी कुपवाड़ा के अनुसार, आईटीआई हंदवाड़ा के रेड जोन के गोनीपोरा इलाके में 6 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव मामलों में उनके संपर्क में आने वालों की शिनाख्त की गई है और उनके सैंपल आज यानी कि शनिवार को लिए जाएंगे।
विज्ञापन


रेड जोन में कोविड चैन को तोड़ने के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया तेज की गई है। कुपवाड़ा में 34 पॉजिटिव मामले सक्रिय हैं। स्किम्स में हुए टेस्ट में 11 मामलों की पुष्टि हुई। इसमें कुपवाड़ा से 6, शोपियां से 2, बडगाम, बारामुला और बांदीपोरा से 1-1 मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रदेश में 1429 लोग निगरानी में लिए गए

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना के 1429 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक पॉजिटिव, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 71837 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 8109 को घर पर क्वारंटीन, 384 को अस्पताल में आइसोलेशन, 185 को अस्पताल में क्वारंटीन, 8430 को घर पर सर्विलांस पर रखा गया।

इसमें 54721 ने सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है। अब तक 21695 सैंपलों में से 21056 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 639 मामलों में से 384 सक्रिय हैं। जम्मू संभाग में 51 और कश्मीर में 196 पाजिटिव मामले रिकवर हो चुके हैं। जम्मू संभाग में एक और कश्मीर में सात मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed