फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, new positive cases found in Kashmir

Coronavirus in Jammu Kashmir: कश्मीर में मिले तीन और संक्रमित, कुल संख्या 109 हुई, उपराज्यपाल ने दिया ये महादान

Mon, 06 Apr 2020 05:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Apr 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, new positive cases found in Kashmir
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज यानी कि सोमवार को कश्मीर संभाग में तीन और मामले सामने आए हैं। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 109 हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस से जंग में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने वेतन का तीस फीसदी हिस्सा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग में जीतने के लिए वह अपने साल भर के वेतन का तीस फीसदी दान करेंगे। इसी जंग में जीत के लिए लद्दाख के उपराज्यपाल ने भी अपने एक साल के वेतन का तीस फीसदी हिस्सा देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को संभाग में 14 नए मरीज मिले। इन मामलों में तब्लीगी जमात से जुड़े छह लोग भी शामिल हैं। तब्लीगी जमात के संपर्क में आए छह लोगों में पांच उड़ी से हैं, जो पहले से संक्रमित दो लोगों के रिश्तेदार हैं। गांदरबल में 60 साल के तब्लीगी जमात से जुड़े व्यक्ति के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मरीजों के संपर्क में रहने के कारण हंदवाड़ा के चार डॉक्टरों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में बढ़ते मामलों की वजह से प्रदेश में कोरोना मरीजों के संक्रमितों मरीजों की संख्या में एकदम से उछाल आ गया है। सरकार ने लोगों से एक बार फिर अपील की है कि वे घर पर ही रहें और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का कड़ाई से पालन करें। जो लोग विदेशी यात्राओं से हाल ही में लौटे हैं, अपना यात्रा इतिहास को बताएं। पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आने पर भी लोगों से स्वेच्छा से खुलासा करने को कहा गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने भी लोगों से अपील की है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में 4,958 लोग निगरानी में लिए गए

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4,958 और लोगों को निगरानी में रखा गया। अब तक कुल 33,503 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। शनिवार को यह आंकड़ा 28,545 था। निगरानी में रखे गए मामलों में 10,981 लोगों को घर पर क्वारंटीन रखा गया है। 100 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेशन व 619 लोगों को अस्पतालों में क्वारंटीन में रखा गया है। 5566 लोगों की सर्विलांस अवधि पूरी हो गई है। 16,203 लोगों को होम सर्विलांस किया गया है। अब तक प्रदेश में 1,551 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 1,429 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 109 मामलों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है।

क्वारंटीन पूरा करने वाले 165 और को छुट्टी
दो सप्ताह का क्वारंटीन पूरा करने पर 165 और लोगों को रविवार को छोड़ा गया। इनमें ज्यादातर श्रीनगर के थे। कश्मीर के कुछ अन्य जिलों के लोग भी इस ग्रुप में शामिल थे। ज्ञात हो कि यहां 1900 लोगों को क्वारंटीन किया गया है, जो विदेशों से लौटे थे। इनमें ज्यादातर बांग्लादेश से लौटने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed