फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, crpf madadgar Continuing outreach to help migrant laborers

कोरोना को मात और लोगों की मदद के लिए 'सीआरपीएफ मददगार' ने संभाला मोर्चा, घर-घर पहुंचाया राशन

Mon, 06 Apr 2020 04:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Apr 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, crpf madadgar Continuing outreach to help migrant laborers
सीआरपीएफ मददगार ने लोगों को मुहैया कराया राशन - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षाबलों ने कोरोना को मात देने के लिए मोर्चा संभाल रखा है। इसी क्रम में सीआरपीएफ मददगार की 117वीं बटालियन ने कश्मीर संभाग के चनपोरा इलाके में पहुंचकर लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराई। इस दौरान सीआरपीएफ मददगार ने सौ से अधिक लोगों को राशन मुहैया कराया। साथ ही लोगों से अपील की, कि वह सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों का पालन करें।

विज्ञापन


उधर, सेना की ओर से ‘कोरोना मुक्त आवाम’ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत जहां लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है वहीं, जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री भी दी जा रही है।

विज्ञापन


इसी अभियान के तहत सेना ने लोगों का ‘हमसाया’ बनते हुए रविवार को ऊधमपुर जिले में 23 जरूरतमंद प्रवासी मजदूर परिवारों को राशन व अन्य राहत सामग्री वितरित की। सेना ने कहा कि कोरोना के साथ लड़ाई में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन में सुंदरबनी के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को प्रशासन की ओर से दूसरे राज्यों के मजदूरों को राशन और मास्क उपलब्ध कराए गए।

एडीसी विनोध कुमार बहनाल और तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने नगर और आसपास रहने वाले मजदूरों, झुग्गी झोपड़ी वालों में राशन और मास्क का वितरण करके उनसे लॉकडाउन का पालन करने का अनुरोध किया। एडीसी ने कहा कि जब तक लॉकडाउन जारी है तब तक प्रशासन की ओर से पूरे प्रयास किए जाएंगे कि लोगों  को राशन और अन्य सुविधाएं मुहैया होती रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed