फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, CRPF is helping people in terrorism stricken South Kashmir

कोरोना से जंग में 'मददगार' ने संभाल रखा है मोर्चा, डीआईजी बोले- एक पुकार पर हो रही लोगों की सहायता

Mon, 13 Apr 2020 01:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 Apr 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, CRPF is helping people in terrorism stricken South Kashmir
सीआरपीएफ मददगार - फोटो : twitter

दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों से मोर्चा लेने के साथ ही कोरोना के संक्रमण और लॉकडाउन के बीच सीआरपीएफ की ‘मददगार’ टीम स्थानीय लोगों की एक पुकार पर हर इलाके में पहुंच रही है। लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ उन्हें जरूरत की चीजें भी मुहैया करा रही है।

विज्ञापन


सीआरपीएफ के डीआईजी दिलीप कुमार अंबेश का कहना है कि कुलगाम व अनंतनाग में सीआरपीएफ की ओर से इन दिनों सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के साथ ही कोरोना से जंग में भी भूमिका निभाई जा रही है ताकि अवाम को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में हैं। यह उनके फायदे के लिए है ताकि कोरोना संक्रमण का फैलाव न होने पाए। ऐसे में कई इलाकों में ग्रामीणों को चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ ही आवश्यक वस्तुओं की जरूरतों को पूरा करने में परेशानी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने मददगार को फोन कर मदद की गुहार लगाई जिस पर तत्काल टीम ने पहुंचकर उनकी मदद की। अंबेश ने बताया कि टीम ने किसी भी समस्या के हल के लिए लोगों को व्हाट्सएप नंबर भी दिए हैं। एक फोन कॉल या व्हाट्सएप पर सभी जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed