Coronavirus in Jammu Kashmir: संक्रमित मिलने पर रियासी की जमलान पंचायत का वार्ड नंबर दो रेड जोन घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग में रियासी जिले की तहसील माहौर के जमलान पंचायत के वार्ड दो में रविवार को कोरोना संक्रमित मामला सामने आने पर क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। अभी तक ग्रीन जोन में शामिल जिले में पहला केस आने के बाद प्रशासन काफी सख्त हो गया है। इलाके में पाबंदियां लगा दी गई हैं।
जानकारी के अनुसार, कोरोना संक्रमित व्यक्ति मार्च में सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। उसके यात्रा इतिहास की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने उसे गुज्जर हॉस्टल (माहौर) में क्वांरटीन किया था।
दस दिन पहले ही उसे होम सर्विलांस पर रखा गया। चार दिन पहले उसका टेस्ट करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट रविवार शाम को पॉजिटिव आई। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तुरंत हरकत में आया और उसके संपर्क में रहे परिवार के सभी नौ लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही आसपास के करीब 31 लोगों को होम संर्विलांस पर रखा है। 100 के करीब संदिग्धों को दूसरी श्रेणी में शामिल किया है।
संक्रमित व्यक्ति ने दो अध्यापकों के साथ स्कूल में बच्चों को दोपहर का भोजन बांटा था। इसके बाद प्रशासन स्थिति की जांच कर रहा है। जमलान में छह सौ की आबादी है। क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर वहां पर पाबंदियां लगा दी हैं। -राजेंद्र शर्मा, एडीसी, रियासी
बाड़ी ब्राह्मणा से लौट कर तलवाड़ा में रुका था संदिग्ध
जिले में पहला कोरोना संक्रमित पाया गया व्यक्ति बाड़ी ब्राह्मणा से लौटते समय मुख्यालय से दस किलोमीटर की दूर तलवाड़ा में अपने एक रिशतेेदार के घर कुछ दिन रुका था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उस परिवार को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं, सोमवार को डीसी ने अफवाहों का खंडन कर लोगाें से ध्यान नहीं देने की अपील की है।