{"_id":"5f3b8bd68ebc3e3ce0626d20","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-congress-questions-over-separate-covid-norms","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में होम क्वारंटीन, जम्मू में कोविड केंद्रों में रखा जा रहा मरीजों को, कांग्रेस ने सवाल उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में होम क्वारंटीन, जम्मू में कोविड केंद्रों में रखा जा रहा मरीजों को, कांग्रेस ने सवाल उठाए
Tue, 18 Aug 2020 01:35 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस ने जम्मू और कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों में कोविड को लेकर अलग मानदंडों पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने उपराज्यपाल से हस्तक्षेप कर एक समान क्वारंटीन नीतियों को लागू करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः बुरहान वानी की तरह था लश्कर कमांडर सज्जाद हैदर का नेटवर्क, मौत से पहले शरीर पर बांधी थी आईईडी
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीर में कोविड संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्य देखभाल की अलग नीतियां हैं और जम्मू में अलग। वहां बिना लक्षण वाले मरीजों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है, जबकि जम्मू संभाग में ऐसे मरीजों को प्रशासनिक कोविड केयर केंद्रों में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में परीक्षण और कोविड देखभाल को लेकर अलग नीतियां हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं जिसमें संक्रमित व्यक्तियों और बिना लक्षण वाले व्यक्तियों को कोविड देखभाल में घर या अपने पैतृक स्थान तक पहुंचने में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- Baramulla Encounter: फिर शुरू हुई बारामुला मुठभेड़, लश्कर के एक और टॉप कमांडर के घिरे होने की आशंका
उन्होंने सवाल उठाए कि हाई प्रोफाइल कोविड रोगियों को अपनी स्थिति और पसंद के हिसाब से उच्च स्तर की देखभाल और अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, जबकि आम आदमी को एक अपराधी की तरह जबरन कोविड केयर केंद्रों में भेजा जा रहा है। क्वारंटीन केंद्रों में सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कोविड मामलों में सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही राशि के उपयोग पर सवाल उठाए। सरकार की ओर से कोविड उपचार देखभाल पर खर्च की जा रही धनराशि की सार्वजनिक जानकारी दी जानी चाहिए।