फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, cases in Jammu division exceed 1000, 135 in Ladakh

जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमित मामलों का आंकड़ा एक हजार के पार, लद्दाख में 135 मामले

Fri, 12 Jun 2020 12:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 12 Jun 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, cases in Jammu division exceed 1000, 135 in Ladakh
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग में गुरुवार को कोरोना संक्रमित मामलों का आंकड़ा एक हजार के पार चला गया। अब तक 1004 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें 298 रिकवर हो चुके हैं और 706 मामले सक्रिय हैं। इन सभी को विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज दिया जा रहा है। संभाग में सबसे अधिक जिला जम्मू में संक्रमित मामले रिपोर्ट हुए हैं, लेकिन मौजूदा रामबन में सबसे अधिक मामले सक्रिय हैं।

विज्ञापन


जिला जम्मू में अब तक 253 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और मौजूदा 143 मामले सक्रिय हैं। जिले में अब तक तीन लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। इसी तरह जिला रामबन में कुल 172 संक्रमित मामलों में मौजूदा 149 सक्रिय हैं।
विज्ञापन


यहां राहत यह है कि अभी तक किसी पॉजिटिव मरीज की मौत नहीं हुई है। उधमपुर में कुल 153 पॉजिटिव मामलों में से 117 सक्रिय हैं और यहां एक मरीज की मौत हो चुकी है। जिला कठुआ में 131 मामलों में से 81 सक्रिय हैं। इसके अलावा पुंछ में 91 में से 63 सक्रिय, सांबा में 69 में से 41 सक्रिय, राजोरी में 58 में से 46 सक्रिय, डोडा में 46 में से 43 सक्रिय, रियासी में 23 में से 13सक्रिय और किश्तवाड़ में 21 में से 17 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला डोडा में अब तक रिकवरी दर कम है और यहां कुल पाजिटिव मामलोंमें सिर्फ दो ही रिकवर हुए हैं, जबकि एक संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। संभाग में संक्रमित मामलों का आना लगातार जारी है। हालांकि कश्मीर के मुकाबले जम्मू संभाग में मृत्यु दर काफी कम है।

लद्दाख में 20 नए मामलों से हड़कंप, 135 पहुंचा आंकड़ा

लद्दाख में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले आए। सभी संक्रमित लेह जिले से हैं। प्रदेश में अब तक रिपोर्ट हुए मामलों का आंकड़ा 135 पहुंच गया है। जबकि एक्टिव मामलों की संख्या 80 हो गई है। इस बीच महाबोधी कोविड अस्पताल लेह से चार मरीजों को पूरी तरह से स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही भारत तिब्बत सीमा पुलिस के ऑफिसर मेस से एक मामला रिपोर्ट हुआ था। इसके बाद मेस को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। यह क्षेत्र मुख्य बाजार में है। इसके बाद 20 नए मामले पॉजिटिव आने से प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed