Coronavirus in Jammu Kashmir: कठुआ में कोरोना के मामलों में उछाल, 25 दिन में सामने आए 77 संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ जिले में भी कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 25 दिनों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 77 पहुंच गया है। 21 अप्रैल को जिले में पहला संक्रमित मिला था, जो छह मई को निगेटिव होकर घर लौटा, लेकिन इसके चौबीस घंटे के भीतर ही जिले से दूसरा कोरोना संक्रमित मामला आ गया और 18 दिन बाद दूसरा संक्रमित मिला।
तीसरा मामला दस मई को सामने आने के बाद 11 मई को तीन नए मामले सामने आ गए। 12 मई को सात और मामलों की तस्दीक हुई तो आंकड़ा 13 को पार कर गया। 13 मई को एक, 15 मई को दो तो वहीं जिले का 20वां मामला भी 15 मई को सामने आ चुका था। सोमवार तक जिले में यह संख्या बढ़ती चली गई।
जानकारी के अनुसार संक्रमित पाए गए अधिकतकर लोग जहां पहले ही क्वारंटीन किए जा चुके हैं, वहीं एक दर्जन के लगभग ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनकी पाजीटिव होने की पुष्टि, क्वारंटीन से उनको घर भेजने के बाद हुई है। कठुआ जिले में सोमवार तक 20 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेजा जा चुका है।
कई इलाकों को हॉट स्पॉट तो कंटेनजोन भी बनाया गया है। इनमें अधिकतर क्वारंटीन सेंटर हैं। जिले में सबसे ज्यादा हड़कंप उस समय मचा जब 24 मई को लखनपुर सहित शहर के कई नाकों पर डयूटी कर चुके एक आईआरपी जवान को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई।
प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सभी पुलिसकर्मियों के सैंपल जांच करवाने शुरू किए तो 30 मई मई को शहर के बीचों बीच स्थित सिटी पुलिस थाने से दो पुलिसकर्मी कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। रविवार को थाने के तीसरे पुलिसकर्मी के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो चुकी है।
जिला पुलिस प्रमुख ने कठुआ थाने को जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए सील करवा दिया है और इसमें मौजूद सभी रैंक के कर्मियों और अधिकारियों को भीतर ही क्वारंटीन कर दिया गया है।