{"_id":"5ec8e3896cc7791d50268f9f","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-55-year-old-woman-died-of-corona-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Jammu Kashmir: श्रीनगर में कोरोना से एक और मौत, 55 साल की महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Jammu Kashmir: श्रीनगर में कोरोना से एक और मौत, 55 साल की महिला की गई जान
Sat, 23 May 2020 02:20 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 23 May 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। श्रीनगर में आज यानी कि शनिवार को 55 साल की कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। इससे पहले कल यानी कि शुक्रवार को प्रदेश में 42 मरीज मिले थे। इसमें जम्मू संभाग में बाहर से लौटे छात्र-छात्रा समेत नौ और कश्मीर में 33 मामले थे। इसके साथ शुक्रवार तक प्रदेश में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 1492 तक पहुंच गया था। इसमें कुल 751 सक्रिय मामलों में से जम्मू संभाग में 148 और कश्मीर में 603 मामले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में शुक्रवार को मिले संक्रमित मामलों में से जम्मू में दो, अनंतनाग में 2, कुलगाम में 1, श्रीनगर में 2, बांदीपोरा में 1, बारामुला में 3, शोपियां में 18, कुपवाड़ा में 3, बडगाम में 1, पुलवामा में 2, सांबा में 4, राजोरी में 2, पुंछ में 1 मामला शामिल है। इस बीच प्रदेश में शुक्रवार को 36 पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घरों को चले गए।
विज्ञापन
इसमें सांबा में 1 और कश्मीर में 35 मरीज स्वस्थ हुए। कश्मीर में स्वस्थ होने वाले मरीजों का ग्राफ बढ़ा है। प्रदेश में अब तक मिले कुल 1490 मरीजों में जम्मू में 219 व कश्मीर में 1271 हैं। कश्मीर में मिले संक्रमित मामलों में आधे से अधिक ठीक हो गए हैं। यानी अब तक 650 लोग ठीक हुए हैं, जबकि जम्मू संभाग में यह आंकड़ा 70 है।
विज्ञापन
जम्मू निवासी छात्र-छात्रा हाल ही में बाहर से लौटे थे
जम्मू में मिले दो मामलों में तालाब तिल्लो निवासी छात्र तथा नगरोटा निवासी छात्रा एक होटल में क्वारंटीन थे। दोनों दूसरे राज्यों से कुछ दिन पहले लौटे हैं। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार की देर शाम दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल भेजा गया।