{"_id":"60b7c61ee23a1c28e448190f","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-124-year-old-woman-got-first-dose-of-vaccine-in-baramulla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बारामुला में 124 साल की महिला ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बारामुला में 124 साल की महिला ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज
Wed, 02 Jun 2021 11:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:25 PM IST
सार
बारामुला की 124 वर्षीय रेहती बेगम को कोविड वैक्सीन लगाई गई। अधिकारी ने बताया कि महिला के पास कोई आधार या वोटर आईडी कार्ड नहीं था
विज्ञापन
124 साल की महिला ने लगवाई वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डोर-टू-डोर कोविड टीकाकरण अभियान में बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बारामुला में एक 124 साल की बुजुर्ग महिला को टीका लगाया गया। उसके बेटे के राशन कार्ड पर महिला की उम्र 124 वर्ष लिखी हुई है। डीसी बारामुला ने ट्विटर हैंडल पर बारामूला के स्वर्गीय मो रमजान सिराज की पत्नी रेहती बेगम की एक तस्वीर ट्वीट की।
ट्वीट में लिखा कि श्राकवाड़ा ब्लॉक वगूरा बारामुला की 124 वर्षीय रेहती बेगम को कोविड वैक्सीन लगाई गई। अधिकारी ने बताया कि महिला के पास कोई आधार या वोटर आईडी कार्ड नहीं था। वह मुश्किल से चल पाती थी, लेकिन अच्छी तरह बोल सकती थी। अगर महिला की उम्र सही है तो यह दुनिया में सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति है।
24 घंटों में 1718 नए मामले, 24 मरीजों की मौत
प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1718 नए मामले आए। वहीं 24 मरीजों की मौत भी हुई है। जम्मू संभाग से 585 व कश्मीर से 1133 संक्रमित मिले हैं। हालांकि, राहत यह रही कि नए संक्रिमितों से करीब दोगुने मरीज 3391 ठीक हुए हैं।ऐसे में एक्टिव मामले कम होकर 31579 रह गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के कई जिलों में नए मामलों में भारी कमी आई है। जम्मू जिले में 169, उधमपुर में 57, राजोरी में 75, डोडा में 52, कठुआ में 25, सांबा में 41, किश्तवाड़ में 33, पुंछ में 62, रामबन में 49, रियासी में 22 नए मामले आए हैं।

Trending Videos
वहीं कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 320, बारामुला में 102, बडगाम में 137, पुलवामा में 158, कुपवाड़ा में 90, अनंतनाग में 103, बांदीपोरा में 62, गांदरबल में 53, कुलगाम में 81 व शोपियां में 27 मामले आए हैं। प्रदेश में हुई 24 मरीजों की मौत में जम्मू संभाग में सात व कश्मीर संभाग में 17 मौतें हुई हैं।
जीएमसी जम्मू में एक, जीएमसी राजोरी में दो, जीएमसी कठुआ में तीन व सैन्य अस्पताल सतवारी में एक और दो मरीजों की मौत घर पर हुई है। वहीं कश्मीर में हुई मौतों में एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में तीन, स्किम्स बेमिना में एक, स्किम्स सौरा में एक, बांदीपोरा जिला अस्पताल में एक, श्रीनगर सीडी अस्पताल में एक, जीबी पंत अस्पताल श्रीनगर में एक, सीएचसी कुपवाड़ा में एक, जीएमसी अनंतनाग में चार, जीएमसी बारामुला और जिला अस्पताल कुलगाम में एक-एक मरीज की मौत हुई है। ऐसे में प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों का आंकड़ा 294078 पर पहुंच गया है। मरीजों की मौतों का आंकड़ा बढ़कर 3963 पर पहुंच गया है।