फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in jammu and kashmir 1200 workers reached Udhampur by special train from Delhi

दिल्ली से स्पेशल ट्रेन से 1200 मजदूर पहुंचे उधमपुर, बसों से भेजे जा रहे हैं घर

Wed, 13 May 2020 12:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 May 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in jammu and kashmir 1200 workers reached Udhampur by special train from Delhi
मजदूरों को लेकर उधमपुर पहुंची स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे जम्मू कश्मीर के तकरीबन 1200 लोग आज यानी कि बुधवार सुबह स्पेशल ट्रेन से जम्मू-कश्मीर के उधमपुर पहुंचे। यह सभी लोग स्पेशल ट्रेन से दिल्ली से लाए गए थे। प्रदेश सरकार की ओर से लगातार राज्य के बाहर फंसे लोगों को वापस लाने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन


बंगलूरू से 987 लोगों को लेकर उधमपुर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन
इससे पहले कोरोना संकट के कारण लगाए गए लॉकडाउन में बंगलूरू में फंसे श्रमिकों, कर्मचारियों व छात्र, छात्राओं को लेकर मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे श्रमिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सात घंटे की देरी से उधमपुर पहुंची। 
विज्ञापन


इसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 987 लोग सवार थे। लोगों को एक-एक कर नीचे उतारा गया और मोबाइल एप के जरिए एंट्री की गई। इसके बाद बसों में बिठाकर उनके जिलों की तरफ रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन से जिला प्रशासन ट्रेन के पहुंचने को लेकर तैयारी कर रहा था। इसके लिए हर जिले के लिए अलग से डेस्क स्थापित किया गया। एक कोच के बाहर भी दो डाटा इंट्री ऑपरेटर नियुक्त किए गए थे। कोच के बाहर नियुक्त किए गए कर्मचारी व पुलिस कर्मी को पीपीई किट पहनाई गई। 
 

सोमवार को ट्रेन के पहुंचने का समय सुबह साढ़े चार बजे था, लेकिन ट्रेन सात घंटे की देरी से सुबह साढ़े 11 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचने से पहले ही प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ तैयार था। ट्रेन के रुकने के कुछ समय के बाद एक-एक कर छात्र, छात्राओं, कर्मचारियों व श्रमिकों को ट्रेन से उतारने की प्रक्रिया शुरू की गई। 

कोच से एक समय में दो लोगों को नीचे उतारा गया और फिर इनकी डाटा इंट्री ऑपरेटर ने एप के जरिए इंट्री की। इसके बाद पानी की बोतल देकर रेलवे स्टेशन परिसर की तरफ रवाना कर दिया गया। सभी सामाजिक दूरी का ख्याल कर रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचे और वहां स्थापित डेस्क में रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद जिले के हिसाब से बस नंबर अलॉट कर कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। 

रजिस्ट्रेशन के बाद बसों में भेजा
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बारी-बारी से इनको बसों में बिठाया गया। बसों के अंदर ही सभी को खाने के पैकेट दिए गए। एक बस में केवल 25 लोगों के ही बैठने की व्यवस्था थी। जिस जिले की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हुई, उसको सुरक्षा के साथ रवाना कर दिया गया। 

लोगों के चेहरे पर दिखी खुशी
घर वापसी पर छात्र, छात्राओं, कर्मचारी और श्रमिक काफी खुश दिखाई दिए। कुछ तो मीडिया को देख कर हाथ हिला कर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed